satellite connectivity

Google ने बदला ‘Find My Device’ का नाम, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

3 mins read
1.2K views
May 14, 2025

Google अब Find Hub को सिर्फ एक डिवाइस ट्रैकर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट, ऑल-इन-वन लोकेशन सॉल्यूशन बना रहा है।

Find My Device: Google ने अपने पुराने Find My Device नेटवर्क का नाम बदलकर अब ‘Find Hub’ कर दिया है। Google ने हाल ही में हुए The Android Show: I/O Edition इवेंट में इसकी घोषणा की। बता दें कि यह सिर्फ नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि इसमें कई नई और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है।

क्या है Find Hub और इसमें क्या है खास?

Find Hub का मकसद है लोगों के खोए हुए डिवाइस और जरूरी सामान को ढूंढना, जिसे अब और भी आसान बनाया गया है। Google ने कुछ जानी-मानी कंपनियों से हाथ मिलाया है जो ट्रैकिंग को और भी पर्सनल और भरोसेमंद बना रही हैं। इनमें शामिल है july , Mokobara, Peak और Pixbee।

Google अपने Find Hub को और भी स्मार्ट बनाने की तैयारी में है। इस महीने के आखिर तक Google इसमें Ultra-Wideband (UWB) तकनीक शामिल करने जा रहा है। इस नई टेक्नोलॉजी के आने से यूजर्स को Precision Finding फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से वह अपने खोए हुए सामान को और ज्यादा सटीकता के साथ ढूंढ सकेंगे।

क्या होगा UWB तकनीक का फायदा?

UWB तकनीक एक तरह की शॉर्ट-रेंज वायरलेस कम्युनिकेशन है, जो डिवाइस की सटीक लोकेशन बताने में मदद करती है। यानी की अब अगर आपका बैग, चाबी या कोई और डिवाइस कहीं भी रखा हो, तो Find Hub आपको बिलकुल पास तक ले जाकर दिखा सकता है कि वह चीज़ कहां है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

विराट-अनुष्का की ये डिजिटल रिंग क्यों हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड
Previous Story

विराट-अनुष्का की ये डिजिटल रिंग क्यों हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड

Free Fire MAX : नए Redeem Codes से Free में पाएं Gun Skins और Pets
Next Story

Free Fire MAX : नए Redeem Codes से Free में पाएं Gun Skins और Pets

Latest from Latest news

Don't Miss