Google AI Tools

Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद!

5 mins read
1.4K views
June 11, 2025

Gemini जैसे AI टूल्स आने वाले समय में डॉक्यूमेंटेशन को कहीं ज्यादा स्मार्ट और तेज बना देंगे। आम यूजर्स के लिए यह फीचर अभी रोलआउट नहीं किया गया है।

Gemini AI: Google ने अपने पावरफुल AI चैटबॉट Gemini को अब Android यूजर्स के लिए भी मौजूद करा दिया है, खासतौर पर Google Docs में। अब तक यह सुविधा सिर्फ डेस्कटॉप पर Google Workspace के पेड यूजर्स के लिए थी, लेकिन अब Android डिवाइसेज पर भी Gemini की मदद ली जा सकेगी। अब आप कहीं भी, कभी भी अपने मोबाइल से AI की मदद लेकर डॉक्यूमेंट्स पर काम कर सकते हैं।

Android पर Gemini क्या-क्या कर सकेगा?

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Android डिवाइसेज पर अब Google Workspace के बिजनेस और इंटरप्राइज यूजर्स, साथ ही Gemini Education और Gemini Education Premium ऐड-ऑन वाले यूजर्स भी Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे।

जब आप Android डिवाइस पर Google Docs ओपन करेंगे, तो आपको वहां एक sparkle आइकन दिखाई देगा। यही Gemini का साइन है। उस पर टैप करने से नीचे एक पैनल खुलेगा, जहां से आप किसी भी डॉक्यूमेंट का Summary बना सकते हैं, मुख्य बिंदुओं की Outline तैयार कर सकते हैं, किसी रिपोर्ट या नोट्स में सुधार या सुझाव ले सकते हैं, डॉक्यूमेंट से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और सीधा जवाब पा सकते हैं या फिर सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देकर पहला ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं।

20 से ज्यादा भाषाओं में सपोर्ट

Gemini अब 20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें हिंदी के अलावा अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश, वियतनामी जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं। Google यह सुनिश्चित कर रहा है कि दुनिया भर के यूजर्स इस AI टूल का लाभ उठा सकें।

यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा?

Gemini की मदद से यूजर्स अब मोबाइल पर भी कठिन कामों को कुछ ही मिनटों में निपटा सकेंगे। जैसे कि

  • लंबी रिपोर्ट को संक्षेप में समझ सकते हैं
  • किसी बजट या पॉलिसी डॉक्यूमेंट में छिपी अहम बातों को आसानी से निकाल सकते हैं
  • नया आर्टिकल या लेटर लिखने में मदद मिल सकती है
  • स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट्स में रिसर्च को आसान बना सकते हैं

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

ध्यान रहे, यह सुविधा अभी सिर्फ उन्हीं Android यूजर्स को मिल रही है जो Google Workspace के पेड प्लान में हैं या जिनके पास Gemini का विशेष ऐड-ऑन मौजूद है। आम यूजर्स के लिए यह फीचर अभी रोलआउट नहीं किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चीन में एकसाथ बैन हुए कई AI tools, वजह कर देगी हैरान
Previous Story

चीन में एकसाथ बैन हुए कई AI tools, वजह कर देगी हैरान

WhatsApp New Feature
Next Story

WhatsApp में आया नया फीचर! अब फोटो से पूछ सकेंगे सवाल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss