Apple Bitchat China: टेक कंपनी Apple ने चीन के ऐप स्टोर से Bitchat को हटा दिया है। यह ऐप जैक डोर्सी की कंपनी Block ने बनाया है। इस फैसले के पीछे चीन की इंटरनेट रेगुलेटरी संस्था Cyberspace Administration of China का आदेश बताया जा रहा है।
Apple ने चीन में जैक डोर्सी के Bitchat ऐप को हटा दिया है, जानिए इसके पीछे की वजह, कैसे काम करता है यह ऐप और क्यों बना विवाद का कारण।
क्यों हटाया गया Bitchat ऐप?
CAC का कहना है कि यह ऐप चीन के इंटरनेट नियमों का पालन नहीं कर रहा था। खासकर Article 3 के तहत। ऐसे प्लेटफॉर्म जो लोगों को जोड़ सकते हैं या जनमत को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें लॉन्च से पहले सुरक्षा जांच करानी जरूरी होती है। जैक डोर्सी ने X पर बताया कि Apple ने फरवरी में ही ऐप को हटा दिया था। साथ ही इसका TestFlight बीटा वर्जन भी अब चीन में उपलब्ध नहीं रहेगा। Apple ने डेवलपर्स को यह भी याद दिलाया कि हर ऐप को लोकल कानूनों का पालन करना जरूरी है।
bitchat pulled from the china app store pic.twitter.com/jrrd0gDrA9
— jack (@jack) April 5, 2026
Bitchat कैसे काम करता है?
Bitchat की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। यह Bluetooth और खराब नेटवर्क के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा देता है। हाल ही में इसमें लोकेशन चैट फीचर जोड़ा गया है, जिससे लोग अपने आसपास के यूजर्स से कनेक्ट कर सकते हैं या दुनिया भर में बातचीत कर सकते हैं। यह जियोहैश तकनीक का इस्तेमाल करता है और हर यूजर को एक अलग नाम देता है, जिससे उनकी पहचान सुरक्षित रहती है। इसका मैसेजिंग सिस्टम विकेंद्रीकृत रिले पर आधारित है, जो Nostr जैसे ओपन प्रोटोकॉल से मिलता-जुलता है।
READ MORE: दुनियाभर में घंटो तक बंद रहा Reddit, यूजर्स को हुई परेशानी
चीन को क्यों है चिंता?
Bitchat की ऑफलाइन और विकेंद्रीकृत टेक्नोलॉजी ही इसकी ताकत है, लेकिन यही चीन के लिए चिंता का कारण भी है। ऐसे ऐप्स उन देशों में ज्यादा उपयोग किए जाते हैं, जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट बंद कर दिया जाता है। चीन को डर है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म सोशल कंट्रोल को कमजोर कर सकते हैं।
READ MORE: दुनियाभर में घंटो तक बंद रहा Reddit, यूजर्स को हुई परेशानी
मार्केट में मुकाबला और स्थिति
Bitchat का मुकाबला चीन के लोकप्रिय ऐप WeChat से है, जिसे Tencent चलाती है। WeChat के चीन में 81 करोड़ और दुनियाभर में 1.41 अरब यूजर्स हैं। हालांकि, Bitchat अभी छोटा प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसकी डाउनलोड संख्या तेजी से बढ़ रही है। Chrome डेटा के अनुसार, इसे 30 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, जबकि Google Play Store पर 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड दर्ज हैं। चीन में बैन होने के बावजूद, यह ऐप बाकी देशों में उपलब्ध है, जिससे इसका ग्लोबल इस्तेमाल जारी है।
