Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

5 mins read
283 views
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध
October 19, 2025

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च प्रीमियम डिजाइनएक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं 

Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑनशेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

कीमत और उपलब्धता 

ROG Xbox Ally की कीमत 69,990 से शुरू होती हैजबकि ROG Xbox Ally X की शुरुआती कीमत 1,14,990 है। ये डिवाइस पोर्टेबल होने के साथसाथ Xbox उपयोगकर्ताओं के लिए वायरलेस गेम स्ट्रीमिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं। 

एक्सेसरीज 

  • ROG Xbox Ally 2-in-1 प्रीमियम केस: वाटररेपेलेंट PU मैटेरियल से बनाहार्ड शेल और स्टैंड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 3,999 में उपलब्ध होगा। 
  • ROG Bulwark Dock DG300: 7-in-1 हब जिसमें HDMI, USB-C, USB-A, Ethernet और ऑडियो जैक शामिल हैं। इसकी कीमत 7,999 है। इसमें इनोवेटिव फ्लिपकवर स्टैंड और कॉम्पैक्ट डिजाइन है। 
  • ROG Slash Sling Bag 4.0: क्विकएक्सेस पॉकेट्स के साथ। इसकी कीमत करीब 4,999 हैं। 

READ MORE: माइकल सैलर ने MrBeast को क्यों कहा ‘Buy Bitcoin’…?  

ROG Xbox Ally और Ally X की स्पेसिफिकेशन्स 

  • ROG Xbox Ally X में AMD Ryzen AI Z2 Extreme, ROG Xbox Ally में AMD Ryzen Z2 A। 
  • दोनों में 7 इंच IPS डिस्प्ले, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 500 निट्स ब्राइटनेस, 120 Hz रिफ्रेश रेट। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus से सुरक्षित। 
  • ROG Xbox Ally X में 24 GB रैम और 1 TB स्टोरेज; ROG Xbox Ally में 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज। 
  • ROG Xbox Ally X में 80 Wh, ROG Xbox Ally में 60 Wh। 

READ MORE: Zeta Network की स्टॉक कीमत में तेजी, SOLV के साथ Bitcoin यील्ड बढ़ाने का कदम 

ये डिवाइस पोर्टेबल गेमिंग को नया अनुभव देते हैं और उच्च परफॉर्मेंस के साथ Xbox गेम्स को स्ट्रीम करने का विकल्प भी प्रदान करते हैं। अपने प्रीमियम डिजाइनपावरफुल प्रोसेसर और एक्सेसरीज के साथ ये गेमिंग डिवाइस भारत में गेमिंग प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स
Previous Story

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

GESPA ने FIFA के वर्ल्ड कप NFT टोकन्स पर दर्ज की शिकायत
Next Story

GESPA ने FIFA के वर्ल्ड कप NFT टोकन्स पर दर्ज की शिकायत

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद!