Apple के फोल्डेबल iPhone का डमी वीडियो लीक

Apple का फोल्डेबल iPhone क्यों खास? VIDEO में देखें नए बदलाव

7 mins read
38 views
April 8, 2026

Apple Foldable Iphone: X पर एक छोटा हैंड्स-ऑन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Apple के आने वाले फोल्डेबल iPhone की डमी यूनिट दिखाई गई है। वीडियो में फोन को इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डिवाइस रोजमर्रा की जिंदगी में कैसा लगेगा।

Apple के फोल्डेबल iPhone का डमी वीडियो लीक, नया कैमरा डिजाइन, Touch ID बदलाव और बुक-स्टाइल फोल्डिंग मिलेंगे।

iPhone का डिजाइन में बदलाव

इस फोल्डेबल iPhone का डिजाइन बुक की तरह खुलने वाला है, लेकिन Apple ने इसमें कुछ अलग बदलाव किए हैं। फोन के पीछे बड़ा कैमरा बॉक्स नहीं है, बल्कि एक सीधी लाइन में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है। इससे साफ होता है कि कंपनी ने अंदर के पार्ट्स को नए तरीके से सेट किया है ताकि फोल्डिंग सिस्टम सही से काम करे।

बड़ा डिस्प्ले और नया सिक्योरिटी फीचर

डमी यूनिट को खोलने पर करीब 7.8 इंच का बड़ा अंदर वाला डिस्प्ले नजर आता है। यह साइज लगभग टैबलेट जैसा अनुभव देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार Face ID की जगह साइड में पावर बटन के साथ Touch ID दे सकता है। इससे फोन के अंदर ज्यादा जगह बचेगी और कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है, जो अब तक के iPhone में सबसे बड़ी हो सकती है।

फोन का बाहरी डिस्प्ले करीब 5.5 इंच का बताया जा रहा है। इसका साइज लगभग 120.6 mm ऊंचा और 83.8 mm चौड़ा हो सकता है। खास बात यह है कि फोन के सामने कोई नॉच नहीं दिख रहा, जिससे यह माना जा रहा है कि फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है।

नई टेक्नोलॉजी से बेहतर अनुभव

Apple इस डिवाइस में दो-लेयर ग्लास तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे फोल्ड वाली लाइन कम दिखाई देगी। फोल्डेबल फोन में स्क्रीन पर लाइन दिखना एक बड़ी समस्या होती है, इसके अलावा कंपनी 3D-प्रिंटेड हिंज सिस्टम भी तैयार कर रही है। इससे फोन आसानी से खुलेंगे और बंद हो सकेंगे और इस्तेमाल में ज्यादा स्मूद लगेंगे। इस फोल्डेबल iPhone का इंटरफेस iPad mini जैसा हो सकता है। इससे फोन का इस्तेमाल और आसान और काम का हो जाएगा।

READ MORE: 2026 में iPhone 18, Foldable iPhone समेत 11 नए डिवाइस होंगे लॉन्च

प्रोडक्शन और लॉन्च से जुड़ी जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डिवाइस का शुरुआती ट्रायल प्रोडक्शन Foxconn में शुरू हो चुका है। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ सकती है। वहीं, टेक टिप्स्टर Sonny Dickson ने iPhone 18 Pro और Pro Max के डमी मॉडल्स की तस्वीरें शेयर की हैं। इनसे पता चलता है कि इन फोन के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और Apple इस बार अंदर के फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देगा।

READ MORE: WhatsApp की चेतावनी, iPhone से डेटा चोरी का खतरा

Samsung और Google से अलग होगा डिजाइन

Apple का फोल्डेबल फोन बाकी कंपनियों से अलग दिख सकता है। जहां Samsung Galaxy Z Fold 7 लंबा होता है। वहीं, Apple का फोन थोड़ा छोटा और चौड़ा हो सकता है, जो Google Pixel Fold जैसा लगेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Titan Company के शेयरों में 8 अप्रैल को उछाल देखने को मिला।
Previous Story

अचानक क्यों भागा Titan शेयर? Q4 अपडेट ने बढ़ाई धड़कनें

क्रिप्टो बाजार में हलचल! Coinbase ने खेला बड़ा दांव
Next Story

क्रिप्टो बाजार में हलचल! Coinbase ने खेला बड़ा दांव

Latest from Gadgets

Don't Miss