भारत में तेजी से बढ़ रहा है AI का असर, रिपोर्ट में हुआ कई खुलासा

भारत में तेजी से बढ़ रहा है AI का असर, रिपोर्ट में हुआ कई खुलासा

7 mins read
975 views
June 12, 2025

AI अब भारत में सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि एक क्रांति बन चुका है। यह क्रांति आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था, लोगों की जिंदगी और रोजगार के तरीके को बदल देगी।

AI market in India: आज के समय में AI केवल एक तकनीकी टूल नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारे जीवन और बिजनेस का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। मोबाइल ऐप्स से लेकर हेल्थकेयर, बैंकिंग और एजुकेशन तक हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल हो रहा है। अब यह तकनीक सिर्फ एक्सपेरिमेंट का विषय नहीं, बल्कि कामकाज का मुख्य आधार बन चुकी है। 

भारत में AI मार्केट का जबरदस्त ग्रोथ 

Boston Consulting Group और NASSCOM की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का AI बाजार 2027 तक 17 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। साल 2023 में यह लगभग 6 अरब डॉलर का था, यानी सिर्फ 4 साल में इसमें तीन गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह ग्रोथ इस बात की तरफ इशारा करती है कि भारत में AI को अब केवल देखा-सुना नहीं जा रहा, बल्कि इसे वास्तव में अपनाया जा रहा है। 

कंपनियां अब सीधे इस्तेमाल कर रही हैं AI 

पहले AI को कंपनियां केवल ट्रायल या टेस्टिंग के तौर पर इस्तेमाल करती थीं, लेकिन अब कई बड़ी और छोटी कंपनियां AI को अपने बिजनेस मॉडल में शामिल कर रही हैं। 

  • बैंक: कस्टमर सर्विस के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल हो रहा है। 
  • अस्पताल: मरीज की बीमारी पहचानने और ट्रीटमेंट सजेस्ट करने में AI मदद कर रहा है। 
  • ई-कॉमर्स कंपनियां: ग्राहकों की पसंद के आधार पर प्रोडक्ट्स सजेस्ट कर रही हैं। 

भारत बना AI टैलेंट का ग्लोबल हब 

AI के क्षेत्र में भारत तेजी से ग्लोबल लीडर बनता जा रहा है। अभी देश में लगभग 6 लाख AI प्रोफेशनल्स हैं, और 2027 तक यह संख्या 12.5 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इस मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। 

डिजिटल इंडिया अभियान से मिल रही है मजबूती 

भारत का मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भी AI को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इनमें 70 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स, UPI जैसे फास्ट पेमेंट सिस्टम और CoWIN, DigiLocker जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। इन सबकी वजह से AI आधारित सॉल्यूशन्स को अपनाना आसान हो गया है। 

कंपनियों में AI से हो रहे बदलाव 

AI ने कैसे कंपनियों के कामकाज को बदल दिया है। आइए जानते हैं। 

  • Razorpay: यहां 80% ग्राहक सेवा का काम अब AI कर रहा है। 
  • Pocket FM: कंटेंट प्रोडक्शन की लागत में 80% तक की कटौती हो गई है। 
  • NoBroker: प्रॉपर्टी सर्च और बातचीत के कई काम अब ऑटोमैटेड हो गए हैं। 

सरकार और कंपनियों की बड़ी योजनाएं 

भारत सरकार ने AI के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। वहीं, प्राइवेट कंपनियां भी अपने वर्कर को AI ट्रेनिंग देने के लिए 1 अरब डॉलर खर्च करने जा रही हैं। 

भविष्य में क्या होगा

AI आने वाले समय में शिक्षा, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में और गहराई से घुसेगा। इससे कई नई नौकरियां भी बनेंगी। हालांकि, कुछ पारंपरिक नौकरियां खत्म भी हो सकती हैं। इसके साथ ही डेटा प्राइवेसी, नौकरी की सुरक्षा और AI की नैतिकता जैसे सवाल भी उठते रहेंगे। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या AI बन सकता है आपका थैरेपिस्ट? जानिए चैटबॉट्स कैसे तैयार करते हैं जवाब
Previous Story

क्या AI बन सकता है आपका थैरेपिस्ट? जानिए चैटबॉट्स कैसे तैयार करते हैं जवाब

कहीं... आपका कॉल तो सुन नहीं रहा कोई? गलती से भी न रखें इंटरनेट ON
Next Story

कहीं… आपका कॉल तो सुन नहीं रहा कोई? गलती से भी न रखें इंटरनेट ON

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss