Chainlink और FTSE Russell लाए ब्लॉकचेन पर मार्केट इंडेक्स डेटा

Chainlink और FTSE Russell लाए ब्लॉकचेन पर मार्केट इंडेक्स डेटा

5 mins read
1.5K views
November 5, 2025

Chainlink FTSE Russell: ब्लॉकचेन डेटा कंपनी Chainlink ने FTSE Russell के साथ साझेदारी की है। इसके तहत FTSE Russell अब अपने बड़े मार्केट इंडेक्स डेटा को पहली बार सीधे पब्लिक ब्लॉकचेन पर ला रहा है। इसमें Russell 1000, Russell 2000, Russell 3000 और FTSE 100 जैसे प्रमुख इंडेक्स शामिल हैं। अब ये डेटा Chainlink के DataLink सिस्टम के जरिए ऑन चेन उपलब्ध होंगे।

Chainlink और FTSE Russell की साझेदारी से वित्तीय और डिजिटल असेट डेटा ब्लॉकचेन पर सीधे उपलब्ध, डेवलपर्स और निवेशक आसानी से सत्यापित डेटा पा सकते हैं।

डेटा और वित्तीय पारदर्शिता

सिर्फ शेयर मार्केट डेटा ही नहीं बल्कि करेंसी और डिजिटल असेट बेंचमार्क भी ब्लॉकचेन पर आएंगे। इसका मतलब है कि वित्तीय संस्थाएं और डेवलपर्स आधिकारिक डेटा को सीधे ब्लॉकचेन से एक्सेस कर सकते हैं बिना किसी मध्यस्थ के। FTSE Russell दुनिया भर में लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर एसेट्स के लिए बेंचमार्क डेटा प्रोवाइड करता है।

DataLink सिस्टम क्या है?

Chainlink का DataLink सिस्टम डेटा प्रोवाइडर्स को ब्लॉकचेन नेटवर्क से जोड़ता है। इससे कंपनियां बिना अपना अलग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाए, सुरक्षित रूप से डेटा शेयर कर सकती हैं। यह सिस्टम कई सालों से ब्लॉकचेन एप्लिकेशन में भरोसेमंद डेटा देने के लिए इस्तेमाल हो रहा है।

FTSE Russell का उद्देश्य

FTSE Russell की CEO ने बताया कि Chainlink के जरिए कंपनी अब अपने बेंचमार्क डेटा को सुरक्षित और विश्वसनीय रूप से ब्लॉकचेन पर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि संस्थाओं और डेवलपर्स को वही भरोसेमंद डेटा मिलेगा जो पारंपरिक वित्त में इस्तेमाल होता है।

READ MORE: Nvidia ने उतारा नया रोबोटिक चिप Jetson AGX Thor, बनेगा ‘रोबोट ब्रेन’

Chainlink का योगदान

Chainlink के Co Founder ने इसे वित्तीय डेटा और ब्लॉकचेन को जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह दिखाता है कि मान्यता प्राप्त संस्थानों का डेटा सुरक्षित तरीके से ऑन-चेन साझा किया जा सकता है।

अधिक डेटा और इंटीग्रेशन

हाल के महीनों में, Chainlink ने कई बड़े इंटीग्रेशन किए हैं। अगस्त में Data Streams शुरू की गईं है जो अमेरिकी शेयर और ETFs जैसे SPY, QQQ, Apple, Nvidia और Microsoft का रीयल-टाइम प्राइस डेटा 37 ब्लॉकचेन नेटवर्क्स पर देती हैं।

READ MORE: Nvidia ने Intel में 5 बिलियन डॉलर का किया निवेश, बनेंगी नई साझेदारी

अब अमेरिकी Department of Commerce के GDP, PCE Price Index और Real Final Sales जैसे डेटा भी ब्लॉकचेन पर सीधे उपलब्ध हैं। इससे डेवलपर्स सत्यापित सरकारी डेटा का उपयोग बिना किसी मध्यस्थ के कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Arattai का नया एन्क्रिप्टेड चैट डिजाइन, यूजर्स से मांगी राय
Previous Story

Arattai का नया एन्क्रिप्टेड चैट डिजाइन, यूजर्स से मांगी राय

Next Story

Ripple USD की बड़ी छलांग! अब 1 बिलियन डॉलर मार्केट कैप क्लब में शामिल

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss