instagram

Instagram Reels अब मल्टी-लैंग्वेज में, जानें भारत की कितनी भाषा है शामिल…

6 mins read
224 views
January 17, 2026

Instagram Reels Update: Instagram ने भारतीय यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए रील्स को और ज्यादा ताकतवर और रोमांचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। Instagram प्लेटफॉर्म ने अपने AI-पावर्ड वॉयस ट्रांसलेशन और लिप-सिंकिंग फीचर को नई भारतीय भाषाओं में विस्तार दे रहा है। जिससे कंटेंट अब भाषाई सीमाओं से बाहर निकलकर ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं भारतीय यूजर्स को कितनी भाषाओं में रिल्स बनाने के लिए मिलने जा रही है सुविधाएं।

Instagram Reels में आया बड़ा AI अपडेट, अब आवाज़ और लिप-सिंक के साथ कई भारतीय भाषाओं में होगा कंटेंट ट्रांसलेशन। जानिए कैसे?

भारत को केंद्र में रख फीचर्स में तेज़ी

भारत Instagram के लिए एक बड़ा बाजार नहीं,  फीचर टेस्टिंग और लॉन्च की प्राथमिक भूमि भी है। कंपनी द्वारा नवंबर 2025 में जिन भाषाओं की घोषणा की गई थी।  अब उन्हें चरणबद्ध तरीके से क्रिएटर्स और दर्शकों के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

READ MORE-  Elon Musk के बच्चे की मां ने xAI के खिलाफ किया केस

इन भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

अब Instagram Reels में बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं का सपोर्ट जोड़ा जा रहा है। यह सुविधा पहले से मौजूद अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगी। AI की मदद से क्रिएटर्स अपनी रील्स को इन भाषाओं में डब कर सकेंगे और दर्शक अपनी पसंद की भाषा चुनकर कंटेंट देख पाएंगे। बना पाएंगे।

आवाज़ वही, लेकिन भाषा नई

Instagram का दावा है कि अनुवाद के बाद भी वीडियो बनावटी या Robotics नहीं लगेंगे। मेटा AI क्रिएटर की असली आवाज़, टोन, पिच और भावनाओं को बनाए रखते हुए नई भाषा में ट्रांसलेट करेगा। साथ ही, लिप-सिंक तकनीक की वजह से बोलने वाले के होंठों की हरकतें भी बदली हुई भाषा से मेल खाएंगी, जिससे अनुभव और ज्यादा वास्तविक लगेगा।

READ MORE-  PyTorch के निर्माता सौमिथ चिंताला को मिली CTO की जिम्मेदारी

रील्स में दिखेगा देसी फॉन्ट का असर

आवाज़ के साथ-साथ टेक्स्ट के स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। Instagram के एडिट्स ऐप में अब असमिया, बंगाली, हिंदी और मराठी जैसी भाषाओं के लिए देवनागरी और बंगाली-असमिया स्क्रिप्ट वाले नए इंडियन फॉन्ट जोड़े जा रहे हैं। इससे क्रिएटर्स वीडियो के भीतर टेक्स्ट और कैप्शन को अपनी भाषा में बेहतर ढंग से पेश कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इसे आने वाले दिनों में Android ऐप पर रोलआउट किए जाएंगे।

Instagram का यह प्रयास भारतीय क्रिएटर्स के लिए काफी सुखद संकेत है। इससे भारतीय भाषा को और ग्लोबल पहुंच मिलेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

chatgpt
Previous Story

क्या ChatGPT Translate की एंट्री से Google Translate को मिलेगी साधी चुनौती?

chinese app
Next Story

क्या आप जिंदा हैं? हर 48 घंटे में आपसे पूछेगा ये App

Latest from Facebook

Don't Miss