Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च

Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, स्टाइल और पावर का कॉम्बिनेशन

6 mins read
1 views
April 9, 2026

Moto G Stylus:  आजकल देख रहे हैं कि कई स्मार्टफोन कंपनियां एक स्मार्टफोन बाजार में एक जैसे फीचर्स पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीं, वहीं Motorola ने अपने नए Moto G Stylus के साथ एक अलग रास्ता चुना है। यह फोन क्रिएटिव काम, नोट्स बनाने वाले यूजर्स के लिए खास हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस है। आज के समय में स्टाइलस फीचर बहुत कम फोन में मिलता है। लेकिन  Motorola ने इसे अपने इस डिवाइस का मुख्य आकर्षण बना दिया है। जिससे यह फोन भीड़ से अलग नजर आता है।

Moto G Stylus का नया वर्जन लॉन्च, इसमें जबरदस्त Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और पॉवरफुल बैटरी सहित बहुत कुछ। जानें डिटेल्स में।

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड, बैटरी भी दमदार

नए वर्जन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।  मल्टीटास्किंग का के लिए बेहतर हो सकता है। इसके साथ ही फोन Android 16 आधारित है। Hello UX पर चलता है। जिससे यूजर्स सहज और अपडेटेड इंटरफेस मिलता है। इसके अलावे, इस फोन में 5,200 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

डिस्प्ले और कैमरा सेटअप खास

फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यूजर्स को आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी पा सकते हैं। वहीं, अगर बात करें कैमरा सेटअप की तो इसमें, 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है । यह OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी है।

READ MORE-  साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

कितना मिलेगा स्टोरेज और RAM

इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावे  इसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी RAM को वर्चुअल तरीके से 24GB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। फोन को Pantone Lavender Mist और Pantone Coal Smoke जैसे प्रीमियम कलर्स में पेश किया गया है। वहीं, इसका डिजाइन स्लिम और हल्का है।

READ MORE-  Sony में नौकरी पर संकट! सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

कहां और कब मिलेगा यह फोन

इस स्मार्टफोन को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है, जहां इसकी कीमत करीब 499 डॉलर यानी लगभग 46,100 रुपए रखी गई है। इसकी बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी और यह Amazon व कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह नया वर्जन सिर्फ उनके लिए है जो कॉलिंग और सोशल मीडिया से आगे बढ़कर कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं। स्टाइलस, दमदार बैटरी इसे और आकर्षक बनाता है। अब देखनेवाली बात यह होगी कि इसे यूजर्स कितना होथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Oceaniek Global Super Star एक नया डिजिटल रियलिटी शो
Previous Story

अब लाइन नहीं, सिर्फ ऑनलाइन! नया OTT शो देगा हर टैलेंट को उड़ान

Latest from Gadgets

Don't Miss