साइकिल पर रोबोट का जलवा, स्टंट देख हर कोई दंग...जानें खूबियां

साइकिल पर रोबोट का जलवा, स्टंट देख हर कोई दंग…जानें खूबियां

8 mins read
1 views
April 5, 2026

AI Robot Stunt:  तकनीक की दुनियां में कब क्या देखने मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी आवाज पर चलनेवाला Robot एक दिन चलेगा ही नहीं बल्कि दौड़ेगा और स्टंट करेगा कोई सोचा नहीं था। लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है। आज का रोबोट हर काम वो काम करने में सक्षम होता जा रहा है जिसपर इंसान का एकाधिकार हैं। इसी सिलसिले में एक और रोबोट का नाम काफी चर्चा में है। यह रोबोट सड़क साइकिल हीं नहीं चलाता है बल्कि जबरदस्त स्टंट भी करता है। रोबोट के खूबी को देखकर दुनियां हैराम है। तो आइए जानते हैं रोबोटिक्स के दुनियां के इस अनोखा प्रयोग के बारे में।

तकनीक की दुनियां में एकबार फिर रोबोट में मचाया तहलका! कंप्यूटर ट्रेनिंग से तैयार हुआ रोबोट साइकिल पर दिखा रहा है कमाल के स्टंट, जानिए पूरी खबर विस्तार से।

किसने तैयार किया यह अनोखा रोबोट?

इस रोबोट का निर्माण Boston Dynamics के फाउंडर Marc Raibert के नेतृत्व में तैयार किया गया है। यह एक एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट है। इसे भविष्य की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें नई और स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। जिसके वजह से यह काफी अपडेट हुई है। वैज्ञानिकों की माने तो इस तकनीक में Ultra Mobility Vehicle  मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खासियत यह है कि रोबोट को संतुलन बनाने मदद करता है। बदलती परिस्थितियों में तुरंत खुद को एडजस्ट कर लेता है। यही वजह है कि यह कठिन और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल पाता है।

डिजाइन जो बनाता है इसे खास

इस रोबोट के बढ़ते लोकप्रियता का दूसरा बड़ा कारण इसका बेहतर डिजाइन है। जिसके वजह से यह रोबोट स्टंट करने में सक्षम है। बता दें कि साइकिल के अगले हिस्से में एक मैकेनिकल लेग लगाया गया है। इसमें दो जॉइंट्स होते हैं। यह लेग बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही वजन को सही तरीके से शिफ्ट करता है। यह साइकिल के एक पहिये पर उठाकर व्हीली करता है। साथ ही हवा में ऊंची छलांग भी लगाता है। यह आसानी से बाधाओं को पार कर लेता है। इसकी मूवमेंट काफी सहज और नियंत्रित रहती है।

READ MORE-  सरकार का यू-टर्न! बिना SIM भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram

कंप्यूटर ट्रेनिंग से बना मास्टर

इसे कंप्यूटर सिमुलेशन में ट्रेन किया गया है। Artificial Intelligence की मदद से इसे हजारों परिस्थितियों में पहले ही परखा गया। इससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर हुई है। साथ ही जोखिम और लागत भी कम हुई है। इस रोबोट में सेंसर, एल्गोरिद्म और मोटर सिस्टम लगे हैं। सेंसर आसपास की जानकारी लेते हैं। एआई  सिस्टम तुरंत फैसला करता है। इसके बाद मोटर उसी के अनुसार काम करती है। इसी वजह से यह रोबोट संतुलन बनाए रखता है और गिरता नहीं है।

READ MORE-  Roblox का नया मेकअप फीचर, अब बदलेगी आपकी वर्चुअल पहचान?

आनेवाले समय में साबित हो सकता है उपयोगी

यह तकनीक आने वाले समय में बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, यह आपदा के समय यह मलबे में फंसे लोगों तक पहुंच सकता है। कठिन इलाकों में भी काम कर सकता है। इसके अलावा सेना और डिलीवरी सेवाओं में भी इसका इस्तेमाल संभव हो सकता है। रोबोट भविष्य की एक झलक है। यह दिखाता है कि तकनीक कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है।

इसे देखने के बाद यह लगता है कि आनेवाले समय में ऐसे रोबोट हमारी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

क्या अब आपकी पोस्ट भी होगी ट्रैक? जानें नए IT नियम
Previous Story

क्या अब आपकी पोस्ट भी होगी ट्रैक? जानें नए IT नियम

Latest from Latest news