Realme C100 Launched

चार्जिंग की टेंशन खत्म! आ गया पॉवरफुल बैटरी वाला Realme फोन

4 mins read
22 views
April 9, 2026

Realme C100 Launch:   Realme ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme C100 4G को वियतनाम में लॉन्च किया है। यह फोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। साथ डेली यूज के हिसाब से फीचर्स भी दिए गए हैं।

120Hz का बड़ा  डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ Realme C100 4G मारी एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स विस्तार से।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन

फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता मिल रहा है।  120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा है। इसके साथ ArmorShell Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी बैटरी के साथ-साथ यूजर्स के लिए अन्य सुविधाओ का ख्याल रखा है।

READ MORE- थिएटर में तूफान, अब OTT पर तहलका मचाने को तैयार Dhurandhar 2 जानें डेट

कैमरा और फीचर्स में वैरायटी

अगर बात करें कैमरा सेटअप की तो 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कई शूटिंग मोड्स के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 10x डिजिटल जूम और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह लंबी दूरी के चीजों को बढियां से कैप्चर कर सकता है।

READ MORE-  Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और कीमत

वहीं कनेक्टविटी की बात करें तो Realme C100 4G में डुअल 4G सिम, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दोनों विकल्प मौजूद हैं। यह फोन 6GB + 128GB वेरिएंट में करीब 22,500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स में दिए गए हैं।

यह जिन यूजर्स को बैटरी और कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहिए उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

dhurandhar 2 ott release date jiohotstar
Previous Story

थिएटर में तूफान, अब OTT पर तहलका मचाने को तैयार Dhurandhar 2 जानें डेट

Android App API Leak
Next Story

22 पॉपुलर ऐप्स में मिला सीक्रेट AI एक्सेस का बड़ा खतरा

Latest from Gadgets

Don't Miss