Airline CEO ने Elon Musk को कहा ‘इडियट’ मचा बवाल!

6 mins read
123 views
Airline CEO ने Elon Musk को कहा ‘इडियट’ मचा बवाल!
January 20, 2026

Elon Musk – Ryanair CEO controversy:  एलन मस्क और विवाद, दोनों का नाता दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मस्क हर दिन किसी न किसी विवाद उलझते हुए नजर आ रहे हैं। अब ताजा विवाद इन फ्लाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर देखने को मिल रही है। दुनिया के सबसे चर्चित टेक अरबपति Elon Musk और यूरोप की बड़ी एयरलाइंस Ryanair के CEO  Michael O’Leary के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए सार्वजनिक रूप से इडियट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। यह विवाद अब सिर्फ WiFi तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एविएशन और Satellite Internet इंडस्ट्री की दिशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

इन-फ्लाइट इंटरनेट को लेकर मस्क और एयरलाइंस CEO आमने-सामने। Starlink WiFi पर क्यों भड़के Ryanair के CEO? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

क्या है पूरा विवाद?

मामला Starlink की इन-फ्लाइट WiFi सर्विस से जुड़ा है। Starlink का दावा है कि उसकी सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा फ्लाइट के दौरान यात्रियों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी दे सकती है। वहीं Ryanair के CEO ने इस तकनीक की लागत और प्रभावशीलता पर सवाल उठाए। इसी बहस के दौरान सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी तेज हो गई और बात व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई।

READ MORE- कागज जितना पतला, Qi2 जितना दम? जानें यहां…

Elon Musk बनाम Ryanair CEO बयान

Ryanair के CEO ने Starlink की सर्विस को लेकर कहा कि यह एयरलाइंस के लिए प्रैक्टिकल नहीं है और इसकी कीमत जरूरत से ज्यादा है। इस पर Elon Musk ने पलटवार करते हुए उनके इस बयान को गलत और भ्रामक बताया। जवाबी हमले में दोनों तरफ से तीखे शब्द इस्तेमाल हुए, जिसने इस टेक-एविएशन बहस को ग्लोबल सुर्खियों में ला दिया।

READ MORE- एक आवाज़, तुरंत जवाब: Google का नया AI वॉइस सर्च

Starlink क्यों है एयरलाइंस के लिए महत्वपूर्ण?

बता दें कि Starlink की इन-फ्लाइट WiFi सर्विस पारंपरिक एयर-टू-ग्राउंड सिस्टम से अलग है। यह लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स के जरिए काम करती है।  जिससे फ्लाइट के दौरान तेज और स्थिर इंटरनेट मिलने का दावा किया जाता है। कई इंटरनेशनल एयरलाइंस पहले ही इस टेक्नोलॉजी को अपनाने में रुचि दिखा चुकी हैं। लेकिन लागत और इंस्टॉलेशन को लेकर मतभेद बने हुए हैं।

एयरलाइंस इंडस्ट्री में बढ़ता टेक टकराव

यह विवाद सिर्फ दो लोगों के बीच की बहस नहीं है। दरअसल, यह दर्शाता है कि एयरलाइंस कंपनियां अब टेक्नोलॉजी पार्टनर्स चुनने में ज्यादा सतर्क हो गई हैं। जहां एक ओर यात्रियों की मांग है कि फ्लाइट में जमीन जैसा इंटरनेट मिले, वहीं दूसरी ओर एयरलाइंस लागत और ऑपरेशनल चुनौतियों से जूझ रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि Starlink बनाम एयरलाइंस की यह बहस भविष्य की इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

31 जनवरी को FREE लैपटॉप सर्विस कैंप दे रहा है Asus
Previous Story

31 जनवरी को FREE लैपटॉप सर्विस कैंप

कौन है कार्तिक राजाराम? ElevenLabs ने सौंपी भारत की कमान
Next Story

कौन है कार्तिक राजाराम? ElevenLabs ने सौंपी भारत की कमान

Latest from Latest news

Don't Miss