Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix

Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix

5 mins read
107 views
March 20, 2026

Meta Account Support: क्या आपका Instagram और Facebook अकाउंट कभी बंद हुआ है और सपोर्ट से कोई जवाब नहीं मिला? अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो अब खत्म होने वाली है। Meta ने अपना नया AI सपोर्ट असिस्टेंट Instagram और Facebook पर लॉन्च कर दिया है, जो आपकी हर प्रॉब्लम को तुरंत और खुद सुलझाएगा।

क्या अब Instagram और Facebook की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में सुलझेगी? Meta का नया AI असिस्टेंट यही करने आया है, जानिए यह कैसे काम करता है।

क्या है यह नया AI असिस्टेंट?

यह कोई आम चैटबॉट नहीं है। Meta का यह AI असिस्टेंट 24 घंटे काम करता है। यह AI असिस्टेंट  सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि काम भी करता है। Meta ने खुद कहा है कि यह असिस्टेंट आपकी अकाउंट की प्रॉब्लम को शुरू से अंत तक खुद सुलझाएगा।

अब आप इससे यह सब काम करवा सकते हैं।

  • पासवर्ड रिसेट करना
  • प्रोफाइल अपडेट करना करना
  • प्राइवेसी सेटिंग मैनेज करना
  • स्कैम या फेक अकाउंट रिपोर्ट करना
  • कंटेट हटाए जाने की वजह समझना

अपील का स्टेटस ट्रैक करना

सबसे बड़ी बात यह है कि यह असिस्टेंट 5 सेकंड से भी कम में जवाब देता है। यह पहले के ट्रेडिशनल सपोर्ट सिस्टम से कहीं ज्यादा तेज है।

READ MORE: इस देश में ब्लॉक हुआ Facebook, X और YouTube

कंटेटं मॉडरेशन में भी AI का बड़ा रोल

Meta सिर्फ सपोर्ट तक नहीं रुका। कंपनी ने कंटेटं मॉडरेशन में भी AI को बड़ी जिम्मेदारी दी है। शुरुआती टेस्ट्स में नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।

  • AI अब हर रोज 5,000 से ज्यादा स्कैम अटेम्प्ट पकड़ रहा है जो पहले छूट जाते थे।
  • सेलिब्रिटी के फेक अकाउंट 80% से ज्यादा कम हो गए हैं।
  • अवैध कंटेट और संदिग्ध गतिविधि भी तेजी से पकड़ी जा रही है।

यह AI सिस्टम दुनिया के 98% इंटरनेट यूजर की भाषाओं में काम करता है। यानी लैंग्वेज की कोई रुकावट नहीं।

READ MORE: META का बड़ा ऐलान, UK में Facebook-Instagram अब Ad Free

आगे क्या होगा?

Meta का प्लान है कि आने वाले सालों में AI को और ज्यादा जिम्मेदारी दी जाए। कंपनी थर्ड पार्टी मॉडरेशन टीमें पर निर्भरता कम करेगी, लेकिन Meta ने यह भी साफ किया है कि इंसान पूरी तरह हटेंगे नहीं। जटिल केसेज, अपील और बड़े फैसलों में ह्यूमन रिव्यू जारी रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nvidia-AWS की बड़ी डील
Previous Story

Nvidia-AWS की बड़ी डील: AWS को 10 लाख GPU देगी Nvidia

Meta का Creator Fast Track लॉन्च!
Next Story

अब Facebook पर कमाई होगी तेज, Meta का Creator Fast Track लॉन्च!

Latest from Latest news

Don't Miss