जापान में Forza Horizon 6, जानें कारें और इसके खास फीचर्स

7 mins read
16 views
January 23, 2026

Forza Horizon 6 New Update: Forza Horizon 6 अब आधिकारिक रूप से सामने आ गया है। Xbox Developer Direct में दिखाया गया कि Playground Games इस बार कुछ नया और बड़ा कर रहा है। यह गेम अब सिर्फ तेज कारों और फेस्टिवल तक सीमित नहीं है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव जापान है। खिलाड़ी लंबे समय से Horizon का जापान में गेम देखने का इंतजार कर रहे थे।

Forza Horizon 6 अब जापान में! नई दुनिया, खोज आधारित प्रगति, 550 कारें और Community फीचर्स के साथ गेम का अनुभव बिल्कुल नया होगा।

खिलाड़ी की शुरुआत

Design Director ने बताया कि इस बार खिलाड़ी सुपरस्टार ड्राइवर के रूप में नहीं, बल्कि एक टूरिस्ट के रूप में शुरुआत करेगा। खिलाड़ी Horizon Festival में जाने का सपना लेकर जापान आता है। डायरेक्टर कहते हैं, इस गेम में सही लगा कि खिलाड़ी को सीधे जमीन पर उतार दें, जैसे वह अभी प्लेन से उतरा हो। इसका मतलब है, शुरुआत में खिलाड़ी सिर्फ जिज्ञासु है, प्रसिद्ध नहीं।

जापान की दुनिया

गेम का मैप जापान के पहाड़, सबर्ब्स, डॉकलैंड्स और टोक्यो जैसे शहरी जगहों पर आधारित है। यह असली शहर की हूबहू नकल नहीं है, बल्कि महसूस करने वाले अनुभव पर ध्यान है। सड़कों का डिजाइन धीरे-धीरे खुलता है। खिलाड़ी फ्रीवे से सबर्ब्स और फिर डाउंटाउन के नीयॉन और ग्लास वाले रास्तों में प्रवेश करता है। मुख्य टोक्यो के लैंडमार्क्स जैसे Shibuya Crossing, Ginza Avenue और Tokyo Tower गेम में शामिल हैं। शहर में ऊंचाई वाले रास्ते, शॉर्टकट और छिपे हुए मार्ग हैं, जो Horizon की तेज ड्राइविंग के लिए बनाए गए हैं। डायरेक्टर ने इसे अब तक का सबसे अलग और विजुअली शानदार स्थान कहा है।

READ MORE: PS5 सिक्योरिटी पर बड़ा खतरा, ROM Keys लीक से मचा हड़कंप

खोज और प्रगति का नया तरीका

एक नया फीचर Collection Journal है, जो जापान की स्टाम्प कलेक्टिंग संस्कृति से प्रेरित है। खिलाड़ी जब नए स्थान खोजते हैं, फोटो लेते हैं या लैंडमार्क एक्सप्लोर करते हैं, तो वह जर्नल में रिकॉर्ड होते हैं। डायरेक्टर के अनुसार, यह आपकी यात्रा का विजुअल प्रतिनिधित्व है। इससे सिर्फ रेसिंग नहीं, बल्कि खोज और अनुभव पर भी ध्यान दिया गया है।

घर, एस्टेट और कम्युनिटी

Player houses गेम में लौट रहे हैं। इसके साथ नया फीचर है The Estate, जो जापानी Akiya से प्रेरित है। खिलाड़ी रेस, डिलीवरी और एक्सप्लोरेशन से कमाए गए क्रेडिट्स का इस्तेमाल इन घरों को बनाना और सजाने में कर सकते हैं। इसमें Car Meets भी नए हैं। Daikoku से प्रेरित ये ओपन सोशल स्पेस हैं, जहां खिलाड़ी मिलते हैं, डिजाइन शेयर करते हैं और कार खरीदते हैं। कोई टाइमर या दबाव नहीं।

READ MORE: जनवरी में PlayStation Plus ला रहा धमाकेदार गेम्स

कारें, रिलीज और प्लेटफॉर्म

Forza Horizon 6 19 मई को लॉन्च होगा, जबकि Premium Edition खिलाड़ियों के लिए Early Access 15 मई से शुरू होगा। गेम Xbox Series X/S, PC, Xbox Cloud, Steam और Game Pass Ultimate पर उपलब्ध होगा। PlayStation 5 वर्जन बाद में आएगा। लॉन्च पर लगभग 550 कारें होंगी। कवर कारें 2025 GR GT Prototype और 2025 Toyota Land Cruiser हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Visa-Mastercard से नहीं टकराता USDC

Latest from News

Don't Miss