Google के ‘AI ब्रेन’ से मशहूर नोआम शज़ीर फिर सुर्खियों में, बयान से मचा बवाल

Google के ‘AI ब्रेन’ से मशहूर नोआम शज़ीर फिर सुर्खियों में, बयान से मचा बवाल

8 mins read
969 views
November 11, 2025

Noam Shazeer controversy जिस Noam Shazeer को 2024 के अंत में जब Google ने Character.AI के साथ 22,000 करोड़ रुपये की डील कर शज़ीर को दोबारा अपनी टीम में शामिल किया। जिसे  “AI ब्रेन की घर वापसी” कहा गया। वही व्यक्ति अब अपने विवादित बयानों की वजह से Google के भीतर बवाल खड़ा हो गया हैं। कंपनी ने उनके कुछ टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई भी की है और उन्हें आंतरिक मंचों पर सेंसर किया गया है।

इनोवेशन और विचारों की आज़ादी के बीच फंसी Google की दुनिया, AI के जीनियस नोआम शज़ीर का वो बयान जिसके बाद से मचा हुआ है बवाल

शज़ीर का बयान जो बन गया विवादित

दरअसल, Noam Shazeer ने एक इंटरनल फोरम पर जेंडर आइडेंटिटी और बच्चों पर मेडिकल इंटरवेंशन को लेकर निजी राय रखी, जो कंपनी की समावेशी नीतियों से अलग थी। उन्होंने फोरम पर अपनी राय देते हुए लिखा कि “मेरा मानना नहीं है कि इंसानों में ‘जेंडर’ जैसी कोई निश्चित विशेषता होती है और न ही मैं मानता हूं कि भगवान किसी को गलत शरीर में भेजते हैं। बच्चों को बांझ बनाना भी सही नहीं है। सभी को अपनी मान्यताओं का अधिकार है लेकिन मैं इन मान्यताओं से सहमत नहीं हूं। बस, उनके इसीबयान ने Google के अंदर हलचल मचा दी। कंपनी के लोग दो खेमे में लोग बंट गए। एक तरफ वे कर्मचारी हैं जो मानते हैं कि विचारों की आज़ादी हर वैज्ञानिक और इंजीनियर का मूल अधिकार है, तो वहीं दूसरी तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं कि कंपनी पॉलिसी से टकराने वाली विचार संस्थागत माहौल को नुकसान पहुंचा सकती है।

कौन है नोआम शज़ीर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अगर किसी एक नाम ने तकनीक की दिशा बदली है, तो वो हैं नोआम शज़ीर। यह वही शख्स है जिन्होंने Transformer model की नींव रखी। इसी मॉडल पर आज के ChatGPT और Gemini जैसे चैटबॉट खड़े हैं। ये सभी इन्हीं के दिमाग का ऊपज है। नोआम शज़ीर ने Google Brain और Transformer Model के जरिए AI की दुनिया में क्रांति ला दी थी। उन्होंने Meena चैटबॉट बनाया जो ChatGPT से पहले दुनिया का सबसे उन्नत संवाद मॉडल माना गया था। जब Google ने Meena को सार्वजनिक नहीं किया, तो शज़ीर ने 2021 में कंपनी छोड़ दी और Character.AI की स्थापना की। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसने “पर्सनलाइज्ड AI इंटरैक्शन” का नया युग शुरू किया।

READ MORE- अमेरिकी सेंनेट ने पेश किया Cryptocurrency ड्राफ्ट बिल

कॉरपोरेट नैतिकता बनाम फ्री स्पीच

शज़ीर के समर्थन में Elon Musk ने भी X पर लिखा “Noam is right.” मस्क पहले भी ‘वोक माइंड वायरस’ के विरोध में बयान देते रहे हैं। उनका यह खुला समर्थन इस बहस को सिर्फ Google तक सीमित नहीं रहने देता बल्कि यह सवाल उठाता है कि क्या AI इनोवेशन के दौर में कॉरपोरेट नैतिकता और फ्री स्पीच एक-दूसरे के विरोधी बनते जा रहे हैं?

READ MORE- पैसे दें और ईमानदारी से इस्तेमाल करें… Wikipedia ने चेताया

तो क्या सिमट कर रह जाएगी सोचने की आज़ादी?

नोआम शज़ीर का मामला सिर्फ एक बयान का नहीं यह उस संघर्ष का प्रतीक बन गया है जो आज हर बड़ी टेक कंपनी में चल रहा है। जहां एक तरफ कंपनियां “डाइवर्सिटी और इंक्लूजन” की नीति पर ज़ोर देती हैं, वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को खुलकर सोचने और सवाल करने की आज़ादी भी चाहिए। शज़ीर का विवाद इस संतुलन की नाजुक रेखा को उजागर करता है और शायद यही टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी चुनौती भी है|

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

अमेरिकी सेंनेट ने पेश किया Cryptocurrency ड्राफ्ट बिल

Bitcoin में बड़ी गलती, 10 डॉलर के बदले भेज दिए 105,000 डॉलर
Next Story

Bitcoin में बड़ी गलती, 10 डॉलर के बदले भेज दिए 105,000 डॉलर

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss