Video: जब Elon Musk ने डेट पर महिला से पूछा ऐसा सवाल

6 mins read
581 views
Elon Musk networth
March 4, 2025

Elon Musk का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया जब वह कॉलेज जीवन के दौरान एक लड़की को डेट पर ले गए थे।

Elon Musk Video: Elon Musk हमेशा से ही तकनीक और इनोवेशन में अपनी गहरी दिलचस्पी के लिए जाने जाते हैं। मस्क अपने प्राइवेट लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, इन दिनों एलन मस्क का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एलन मस्क ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया था, जब उन्होंने कॉलेज लाइफ के दौरान डेट पर एक लड़की से एक अजीब सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा था कि ‘क्या तुमने कभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में सोचा है?’

क्या था एलन मस्क का अनोखा सवाल

मस्क ने कहा कि इस बातचीत ने उनकी डेट पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाला। उन्होंने हंसते हुए स्वीकार किया कि यह बातचीत शुरू करने के लिए बहुत अच्छी बात नहीं थी। हालांकि, जब वह कई सालों बाद फिर से उसी महिला से मिले, तो उसने उन्हें इस मजेदार पल की याद दिला दी। महिला ने कहा कि मस्क का पहला सवाल था क्या आप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में सोचते हैं? यह सुनकर मस्क खुद भी इस घटना को याद करके हंस पड़े।

हालांकि, उस समय यह प्रसन्न सक्सेस नहीं हुआ था, लेकिन मस्क ने मजाक में कहा कि यदि वह आज यही सवाल पूछें, तो इसका प्रभाव अलग हो सकता है, खासकर Tesla और इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए।

सोशल मीडिय पर वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

मस्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। X पर एक DogeDesigner (@cb_doge) नाम के एक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि कॉलेज के दिनों में एलन मस्क डेट पर गए थे और उन्होंने लड़की से पहला सवाल यही पूछा था क्या तुमने कभी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में सोचा है?

इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स को यह किस्सा बहुत दिलचस्प लगा। वहीं,  कुछ लोगों को यह बात मजेदार लगी, तो कुछ ने इसे मस्क की एकतरफा सोचने की आदत के तौर पर देखा।

एलन मस्क का इलेक्ट्रिक कारों के प्रति जुनून

लोगों ने इस किस्से से यह भी जाना कि इलेक्ट्रिक कारों और सस्टेनेबल एनर्जी के लिए एलन मस्क का जुनून उनके कॉलेज के दिनों से ही है। Tesla की आज की सफलता में उनका आजीवन समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

top 5 smartphone
Previous Story

5 प्वॉइंट्स में समझें क्यों न खरीदें 128GB स्टोरेज वाला फोन?

Free Fire MAX Redeem Codes
Next Story

Garena Free Fire MAX: देखें ये लेटेस्ट रिडीम कोड्स, जीत होगी पक्की

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss