UpGrad Unacademy Deal: भारत की दो बड़ी EdTech कंपनियां upGrad और Unacademy अब एक होने जा रही हैं। बता दें कि upGrad Unacademy को पूरी तरह खरीदने वाला है और यह सौदा कैश में नहीं बल्कि शेयरों की अदला-बदली से होगा। Unacademy के को-फाउंडर और CEO गौरव मुंजल ने खुद X पर इसकी पुष्टि की है। दोनों कंपनियों ने टर्म शीट साइन कर ली है। डील की कुल रकम अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर पता है कि Unacademy की वैल्यू 2021 में 3.5 अरब डॉलर थी, जो अब गिरकर 500 मिलियन डॉलर से भी नीचे आ गई है।
शेयर-स्वैप डील में upGrad और Unacademy दोनों बड़ी EdTech कंपनियां एक होंगी। CEO गौरव मुंजल रहेंगे, 100 मिलियन डॉलर कैश है और AI टूल Airlearn बनेगा नई उम्मीद।
लीडरशिप का क्या होगा?
upGrad के चेयरपर्सन रॉनी स्क्रूवाला ने साफ कहा है कि गौरव मुंजल डील के बाद भी Unacademy के CEO बने रहेंगे। स्क्रूवाला का कहना है कि Unacademy एक बार पहले भी एडटेक को बदल चुकी है और अब AI की मदद से दोबारा यही करने की तैयारी है। कंपनी का AI टूल Airlearn पहले से ही दुनिया भर में ध्यान खींच रहा है। डील न होने की स्थिति के लिए ब्रेक फी का भी प्रावधान है।
We at upGrad have signed a term sheet to acquire Unacademy in an all-stock deal, with Founder and CEO @gauravmunjal staying on to build Unacademy and focus on what it does best, creating online education products that learners love. We have also agreed to a break fee were we not…
— Ronnie Screwvala (@RonnieScrewvala) March 15, 2026
READ MORE: ‘गेम बनाओ, नाम कमाओ’, Roblox से जानें कैसे?
क्यों आई यह नौबत?
बता दें कि कोरोना के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का जबरदस्त बूम आया था। स्कूल-कॉलेज खुलते ही यह बुलबुला फूट गया। ऑनलाइन टेस्ट प्रेप की डिमांड घटी, कंपनियों ने छंटनी की और खर्च कम किए। मुंजल ने खुद माना कि Unacademy का फोकस भटक गया था और मार्केट शेयर भी गया।
Unacademy and upGrad have signed a term sheet for upGrad to acquire Unacademy in a 100% share swap deal.
Neither side will disclose the valuation until closing, when the papers are filed and the transaction becomes public.
In the last one year, a lot has happened at Unacademy:…
— Gaurav Munjal (@gauravmunjal) March 15, 2026
अभी Unacademy की हालत कैसी है?
कंपनी के पास अभी भी 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा कैश है। ऑफलाइन बिजनेस काफी हद तक बंद कर दिया गया है और कंपनी फिर से ऑनलाइन पर फोकस कर रही है। हाल ही में 50 करोड़ रुपये का ESOP बायबैक भी हुआ, जिसमें पुराने 40% कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
READ MORE: सोने से बना AirPod केस देखा है कभी? यहां देखें पहली फोटो
बड़ी तस्वीर क्या है?
EdTech में अब consolidation यानी बड़े खिलाड़ी छोटों को निगल रहे हैं। Byju पहले ही 2024 में दिवालिया हो चुकी है। Physics Wallah मुनाफे में है और बढ़ रही है। upGrad अब K-12 से लेकर उम्रभर की पढ़ाई तक का फुल-स्टैक मॉडल बनाने की कोशिश में है और AI इस पूरी रणनीति का केंद्र बनता जा रहा है।
