TECNO ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

TECNO ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

5 mins read
1.1K views
September 6, 2025

TECNO ने भारत में POVA Slim 5G लॉन्च किया है। सिर्फ 5.95mm पतले और 156 ग्राम हल्के इस फोन में 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी मिलती है।  

TECNO POVA Slim 5G: TECNO ने भारत में अपनी नई Slim Series के तहत POVA Slim 5G लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन अब तक का सबसे स्लिम कर्व्ड स्क्रीन वाला 5G स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.95mm और वजन मात्र 156 ग्राम है जो इसे बेहद हल्का और स्टाइलिश बनाता है। खासकर युवा यूजर्स के लिए यह फोन डिजाइन और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। 

कीमत और उपलब्धता 

TECNO POVA Slim 5G को तीन कलर ऑप्शन स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक में पेश किया गया है। फोन की कीमत लगभग 19,999 रुपये है जिसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। यह स्मार्टफोन 8 सितंबर से Flipkart पर उपलब्ध होगा। 

READ MORE: Google ने स्पेस में भेजा था ये स्मार्टफोन, बना इतिहास का हिस्सा! 

कैसा होगा डिस्प्ले और डिजाइन 

इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे जो इसे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर 

फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन के जरिए और बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 आधारित HiOS 15 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप 

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा (डुअल LED फ्लैश और 2K वीडियो सपोर्ट), 13MP फ्रंट कैमरा (2K रिकॉर्डिंग सपोर्ट) मौजूद है जिससे फोटो और वीडियो दोनों क्वालिटी बेहतरीन मिलती है। 

READ MORE: भारत में लॉन्च हुए देशी स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमतें 

बैटरी और अन्य फीचर्स 

फोन में 5160mAh बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती हैइसके अलावा फोन में Ella AI असिस्टेंट, AI Call Assistant, Dolby Atmos साउंड, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अमेरिकी वकील ने Meta के खिलाफ किया मुकदमा, Facebook पर लगाया गंभीर आरोप
Previous Story

अमेरिकी वकील ने Meta के खिलाफ किया मुकदमा, Facebook पर लगाया गंभीर आरोप

GST में बड़ी कटौती से खुला विदेशी निवेशकों का रास्ता, भारत में शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा उत्साह
Next Story

GST में बड़ी कटौती से खुला विदेशी निवेशकों का रास्ता, भारत में शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा उत्साह

Latest from Latest news