AI के कारण महिला को इंटरव्यू में किया रिजेक्ट, जानें क्यों

5 mins read
1.3K views
November 8, 2024

AI के कारण महिला को जॉब इंटरव्यू से रिजेक्ट कर दिया गया है। इस पूरी घटना की जानकारी महिला ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

artificial intelligence: पाकिस्तान में एक कंटेंट राइटर को जॉब इंटरव्यू से सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि AI डिटेक्टर ने उसके ओरिजिनल काम को AI जनरेटेड बता दिया था। हैरानी की बात ये है कि HR ने भी AI  की इस बात पर भरोसा कर लिया और महिला को रिजेक्ट कर दिया। इस बात का खुलासा खुद महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसका कंटेंट ओरिजिनल था, लेकिन AI टूल ने उसे रिजेक्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर महिला ने बताई पूरी कहानी

महिला ने कहा कि आज भी AI ह्यूमन क्र‍िएटिवि‍टी और एआई जनरेटेड टेक्‍स्‍ट के बीच अंतर करने में फेल हैं। उन्होंने पूछा कि क्या हम दोषपूर्ण प्रौद्योगिकी के कारण टैलेंट को खो रहे हैं। क्या हम दोषपूर्ण प्रौद्योगिकी के कारण प्रतिभा खो रहे हैं?

AI पर उठाए सवाल

महिला ने ऐसे AI टूल्स के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और साथ ही यह सवाल भी उठा है कि क्या जॉब इंटरव्यू के दौरान ऐसे टूल्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कई अन्य लोगों को भी ऐसे ही अनुभव हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में अपनी स्थिति बताई है।

AI के कारण जॉब इंटरव्यू में आती है कई मुश्किलें

पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां AI टूल डिटेक्टर मूल सामग्री और AI सामग्री के बीच अंतर करने में असमर्थ थे। अक्सर देखा गया है कि उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री को कभी-कभी AI जनरेटेड सामग्री माना जाता है। इसके कारण लोगों को जॉब इंटरव्यू के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

महिला की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है कि उसने हाल ही में AI की थोड़ी मदद से कुछ कंटेंट बनाया था। बाद में AI ने उसके द्वारा लिखी गई लाइनों को मानव निर्मित घोषित कर दिया। और उसके द्वारा लिखी गई लाइनों को भी AI द्वारा निर्मित घोषित कर दिया गया। बहरहाल, दामिशा का मामला इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

WhatsApp पर ऐसे वीडियो भेजेंगे तो जाना पड़ेगा जेल, देख लें लिस्ट

Next Story

Amazon-Flipkart पर शॉपिंग करते हैं तो बंद कर दें, ED ने लगाए ये आरोप

Latest from Latest news

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss