पाकिस्तान की नई चाल! अब इस Malware से भारतीयों पर निगरानी

5 mins read
1.2K views
November 8, 2024

पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय लोगों के खिलाफ चाल चली है। भारतीय कंपनियों पर निगरानी के लिए पाकिस्तान ने एक मेलवेयर को डिजाइन किया है।

Pakistan Target Indians : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध से हर कोई वाकिफ है। इन सबके बीच एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपनी औकात दिखा दी है। दरअसल,  भारतीय लोगों और कंपनियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने नया हथकंडा अपनाया है। साइबर सुरक्षा कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी हैकर्स भारतीय कंपनियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसके लिए वह मैलवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारतीय की निगरानी के लिए पाकिस्तान की नई चाल

पाकिस्तानी हैकर ग्रुप ‘ट्रांसपेरेंट ट्राइब या APT36’ ने भारतीय कंपनियों पर जासूसी करने की कोशिशों को तेज कर दिया है। इसके लिए पाकिस्तानी हैकर्स ने हाइब्रिड मैलवेयर तैयार किया है। इस मैलवेयर का नाम ElizaRAT है। इस मैलवेयर को भारतीय कंप्यूटरों से गुप्त रूप से जानकारी इकट्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है। साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट 2023 से ElizaRAT की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

क्या है ElizaRAT

ElizaRAT एक प्रकार का मैलवेयर है, जो संदिग्ध सॉफ्टवेयर है। इसे किसी व्यक्ति के कंप्यूटर को उसकी जानकारी के बिना नियंत्रित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आमतौर पर फिशिंग हमलों के माध्यम से फैलता है, जहां हैकर्स लोगों को सामान्य दिखने वाली फाइलों को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये फाइलें अक्सर Google Drive जैसे फेमस क्लाउड प्लेटफॉर्म पर संग्रहीत होती हैं, जिस पर लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ये ऐप एक बार आपके फोन में डाउनलोड होने के बाद ElizaRAT पीड़ित के कंप्यूटर पर इंस्टॉल हो जाता है।

कैसे काम करता है ElizaRAT

ElizaRAT डिवाइस पर कई तरह की गतिविधियां कर सकता है, वो भी बिना किसी को पता चले। यह डिवाइस में मौजूद सभी तरह की जानकारी इकट्ठा करता है और फिर इस जानकारी को हैकर्स को भेजता है। ट्रांसपेरेंट ट्राइब हैकर्स गूगल, टेलीग्राम और स्लैक जैसे फेमस प्लेटफॉर्म का उपयोग उन कंप्यूटरों से जुड़ने के लिए करते हैं जिनमें यह मैलवेयर पहले से इंस्टॉल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Phone में जरूर रखें ये App, कभी नहीं कटेगा चालान

Next Story

WhatsApp पर ऐसे वीडियो भेजेंगे तो जाना पड़ेगा जेल, देख लें लिस्ट

Latest from Latest news

Don't Miss