Halter AI Collar: गायों पर लगाया दांव, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में Halter कंपनी पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रही है। यह कंपनी न चैटबॉट बनाती है और न डेटा सेंटर। कंपनी गायों के लिए AI कॉलर यह बनाती है।
क्या हो अगर गायों को हांकने के लिए कोई इंसान न चाहिए। बस एक स्मार्ट कॉलर काफी हो? न्यूजीलैंड की कंपनी Halter यही कर रही है और निवेशक पैसा लगाने के लिए लाइन में हैं।
क्या कर रही है Halter?
Halter का आइडिया बेहद सीधा लेकिन कमाल का है। कंपनी सोलर पावर से चलने वाले स्मार्ट कॉलर बनाती है, जो गायों के गले में पहनाए जाते हैं। यह कॉलर एक मोबाइल ऐप से जुड़े होते हैं और किसान घर बैठे अपने जानवरों को ट्रैक और मैनेज कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि अब खेत में बाड़ लगाने की जरूरत नहीं। यह सिस्टम वर्चुअल बाउंड्रीज बनाता है।
कॉलर क्या-क्या कर सकता है
- हर गाय की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करना
- उनकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखना
- वाइब्रेशन और ऑडियो सिग्नल से गायों को सही दिशा में हांकना
READ MORE: अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट
कितना बड़ा है यह बिजनेस?
Halter ने 2025 में 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी और उस वक्त कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर थी। अब कंपनी नई फंडिंग की बात कर रही है और इस बार वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डॉलर है। खास बात यह है कि यह फंडिंग राउंड ओवरसब्सक्राइब हो गया है। यानी कि मतलब निवेशक जितना सोचा था उससे ज्यादा पैसा लगाना चाहते हैं। इस राउंड को पीटर थील की वेंचर फर्म फाउंडर्स फंड लीड कर सकती है।
पैसे कैसे कमाती है यह कंपनी?
Halter का बिजनेस मॉडल बेहद साफ है। कंपनी किसानों से हर जानवर पर हर महीने 5 डॉलर से 8 डॉलर की फीस लेती है। यह Recurring Revenue Model है।
READ MORE: 30 साल पहले भारत में हुई पहली मोबाइल कॉल
AI और खेती का मेल
खेती वो सेक्टर है जहां नई तकनीक सबसे धीरे आती है। ऊंची लागत और मुश्किलों की वजह से कई Agtech स्टार्टअप डूब चुके हैं, लेकिन Halter इस ट्रेंड के उलट चल रही है। कंपनी के फाउंडर क्रेग पिगॉट कहते हैं कि हमारा लक्ष्य तकनीक की मदद से खेती को ज्यादा टिकाऊ और उत्पादक बनाना है।
