इन टिप्स को फॉलो कर पाएं Google Pay से फूल रिफंड

5 mins read
1.7K views
November 6, 2024

अगर आपको अधिक समय के बाद भी रिफंड नहीं मिलता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको यहां बताए गए स्टेप्स का पालन करना चाहिए।

Google Pay:  Google Pay के जरिए यूजर बहुत आसानी से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है। यहा एक पॉपुलर पेमेंट ऐप है। ऐसे में आपको सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कई मौकों पर Google Pay ऐप से पैसे कट जाते हैं, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर रिफंड भी नहीं होता है। ऐसे में लोग काफी चिंता में पड़ जाते हैं। बता दें कि आमतौर पर ऐसा खराब मोबाइल नेटवर्क या सर्वर की समस्या के कारण होता है।

रिफंड न मिलने पर क्या करें

यदि Google Pay ऐप पर आपका लेनदेन विफल हो गया है और आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं  तो आपको आमतौर पर तीन से पांच दिनों के भीतर अपने बैंक खाते में रिफंड मिल जाएगा, लेकिन अगर आपको अधिक समय के बाद भी रिफंड नहीं मिलता है, तो ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

कॉल पर ऐसे पाएं रिफंड

अगर 3 से 5 वर्किंग डे में पैसे वापस नहीं मिलते हैं तो सबसे पहले आपको Google Pay  वॉयस सपोर्ट को कॉल करना होगा। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 1800-419-0157 पर कॉल करना होगा। गूगल हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट देता है। इसके बाद वॉयस सपोर्ट आपके सवालों का जवाब देगा। इसकी मदद से कस्टमर केयर से बात करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ऐसे करें चैट पर शिकायत

  • अपने फोन में Google Pay ऐप खोलें।
  • टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, फिर सेटिंग ऑप्शन पर टैप करें।
  • हेल्प और फीडबैक पर क्लिक करें।
  • फिर Get help ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर कॉन्टैक्ट सपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर contact us का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करें।
  • फिर अपनी डिटेल दर्ज करके Next ऑप्शन पर टैप करें।
  • अगले पेज पर चैट ऑप्शन पर क्लिक करके नाम समेत कुछ डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद अब आप कस्टमर केयर से जुड़ पाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

महिला के हाथ में फटा फोन, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती

Next Story

कनाडा में TikTok ऑफिस बंद के आदेश, सामने आई ये वजह

Latest from Gadgets

Don't Miss