Amazon

Jeff Bezos की भी भारत में एंट्री की तैयारी, Elon Musk की बढ़ी टेंशन

5 mins read
1.4K views
May 16, 2025

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर दुनिया की बड़ी कंपनियों के बीच जंग छिड़ गई है। एलन मस्क ही नहीं, अब जेफ बेजोस भी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के जरिए भारतीय बाजार में उतरना चाहते हैं

Elon Musk VS Jeff Bezos: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर अब असली मुकाबला शुरू हो चुका है। Elon Musk लंबे समय से भारत में अपनी Starlink सर्विस लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब Amazon के Jeff Bezos भी इस रेस में कूद पड़े हैं। Amazon अपने सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट Kuiper के जरिए भारत में एंट्री करने की प्लानिंग कर रह है।

सरकार से मांगी इजाजत

Amazon ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से सैटकॉम परमिट के लिए Letter of Intent  जारी करने का अनुरोध किया है। दिलचस्प बात ये है कि Amazon ने ये चिट्ठी उस समय भेजी जब Starlink के लिए LOI जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी।

भारत में बनेंगे हब और स्टेशन

Amazon के प्लान के अनुसार, वह भारत के दो बड़े शहरों चेन्नई और मुंबई में 10 ग्राउंड स्टेशन और 2 मेजर हब बनाने की योजना पर काम कर रही है। ये स्टेशन Kuiper प्रोजेक्ट के सैटेलाइट्स से जुड़ने में मदद करेंगे और देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाएंगे।

इस साल के अंत तक हो सकती है शुरुआत

कंपनी की कोशिश है कि 2025 के अंत तक भारत में कमर्शियल सर्विस शुरू कर दी जाएगी। Kuiper के जरिए यूजर्स को 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में कंपनी कितने रुपये में ये सर्विस देगी।

कैसे मिलेगा भारत को फायदा?

सैटेलाइट इंटरनेट एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें इंटरनेट की सुविधा सीधे सैटेलाइट के ज़रिए लोगों तक पहुंचाई जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये इंटरनेट उन इलाकों में भी पहुंचा सकता है, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं जैसे पहाड़ी क्षेत्र, दूरदराज के गांव या सीमावर्ती इलाके।

अब आमने-सामने होंगे Kuiper और Starlink

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर अब मुकाबला तेज हो गया है। एलन मस्क की Starlink को पहले ही भारत में काम शुरू करने के लिए अनुमति मिल चुकी है। वहीं, अब अमेजन का प्रोजेक्ट Kuiper भी मंजूरी की लाइन में है। इस मुकाबले का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा भारतीय यूजर्स को क्योंकि ज्यादा प्रतिस्पर्धा का मतलब है बेहतर सर्विस और सस्ते इंटरनेट प्लान्स।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google I/O 2025
Previous Story

Google I/O 2025: अब फोन इस्तेमाल करने का तरीका होगा और आसान

Sirin Labs Finney
Next Story

दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन, जिन पर VVIP और एजेंसियों का भरोसा

Latest from Latest news

Don't Miss