5G Hackathon winner

DoT ने लॉन्च किया 5G Hackathon, वीनर को मिलेंगे 5 लाख

7 mins read
1.5K views
March 17, 2025

DoT ने 5G तकनीक में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की है। यह एक छह महीने लंबी प्रतियोगिता होगी।

5G Hackathon: DoT ने 5G तकनीक में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की है। यह एक छह महीने लंबी प्रतियोगिता होगी, जिसका मकसद 5G-आधारित अत्याधुनिक समाधान विकसित करना है। यह प्रतियोगिता उन छात्रों, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार मौका है, जो 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर समाज और उद्योग की प्रमुख चुनौतियों का समाधान निकालना चाहते हैं।

प्रतिभागियों को मिलेंगे ये खास लाभ

इस हैकाथॉन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को कई फायदे मिलेंगे, जैसे –

  • मेंटरशिप: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन मिलेगा।
  • फंडिंग अवसर: अपने इनोवेटिव आइडियाज को साकार करने के लिए आर्थिक सहायता।
  • एक्सेस टू 100+ 5G लैब्स: वास्तविक प्रोजेक्ट पर काम करने और उसे स्केलेबल तकनीक में बदलने का मौका।

किन क्षेत्रों में इनोवेशन की जरूरत?

यह प्रतियोगिता कई महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों पर केंद्रित होगी, जिनमें शामिल हैं

  • AI-आधारित नेटवर्क मेंटेनेंस – 5G नेटवर्क को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग।
  • IoT समाधान – इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित स्मार्ट डिवाइसेज़ और एप्लिकेशन।
  • 5G ब्रॉडकास्टिंग – उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट को तेजी से और अधिक कुशलता से डिलीवर करने की तकनीक।
  • स्मार्ट हेल्थ और कृषि – 5G का उपयोग करके टेलीमेडिसिन और स्मार्ट फार्मिंग को सशक्त बनाना।
  • औद्योगिक स्वचालन – फैक्ट्रियों और अन्य औद्योगिक सेटअप्स में ऑटोमेशन तकनीकों को लागू करना।
  • नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN), D2M और V2X संचार – 5G आधारित सैटेलाइट कम्युनिकेशन, डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) और व्हीकल-टू-एवरीथिंग (V2X) तकनीकों का विकास।
  • क्वांटम कम्युनिकेशन – डेटा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अगली पीढ़ी की एन्क्रिप्शन तकनीकों पर काम करना।

पुरस्कार और मान्यता

  • प्रथम स्थान: 5,00,000 रुपये
  • द्वितीय स्थान: 3,00,000 रुपये
  • तृतीय स्थान: 1,50,000 रुपये

इसके अलावा, बेस्ट आइडिया और इनोवेटिव आइडिया के लिए 50,000 रुपये का स्पेशल प्राइजृ दिया जाएगा। बेस्ट 5G यूज केस के लिए 10 डिवाइस और एक प्रमाण पत्र। साथ ही, किसी उभरते संस्थान को बेस्ट प्राइज करने के लिए विशेष उल्लेख भी दिया जाएगा।

मुख्य तिथिया

  • प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च – 15 अप्रैल 2025
  • चमत्कार की घोषणा: 1 अक्टूबर 2025

1.5 करोड़ रुपये के बजट से समर्थित इस हैकाथॉन का लक्ष्य 50 से अधिक स्केलेबल 5G प्रोटोटाइप विकसित करना, 25 से अधिक पेटेंट प्राप्त करना और उद्योग-अकादमिक-सरकारी सहयोग को मजबूत करना है। 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 भारत को 5G-संचालित समाधानों में वैश्विक नेता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नवाचार और तकनीकी क्रांति को

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Taj Mahal news
Previous Story

AI ने दिखाया Taj Mahal का अनोखा नजारा, हैरान कर देगा Video

Elon Musk
Next Story

Grok AI ने बताया ‘लड़की आपसे अटैच है या नहीं’, वायरल हो रहे ये सवाल

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss