Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

5 mins read
6 views
Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां
February 1, 2026

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहींबल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है जिनमें यूज़र चल-फिर सकते हैं इंटरैक्ट कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी के पीछे Genie 3 नाम का वर्ल्ड मॉडल काम कर रहा हैजिसे Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Google का Project Genie AI को नई ऊंचाईGenie 3 अब खेलने योग्य वर्चुअल दुनिया बना रहा हैआप भी जान लिजिए कैसे करेगा काम? 

हर कदम पर बदलती दुनिया 

Project Genie की सबसे खास बात यह है कि यहां वर्चुअल वर्ल्ड पहले से तय नहीं होता। जैसे ही यूज़र मूव करता है, Genie 3 उसी पल आगे का रास्ता खुद तैयार करता है। Google के अनुसारइसमें फिजिक्स और इंटरैक्शन को इतनी निरंतरता के साथ सिमुलेट किया गया है कि अनुभव गेम जैसा महसूस होता हैन कि साधारण AI डेमो जैसा। 

READ MORE–  Windows 10 को पछाड़कर आगे निकला Windows 11, जानिए कैसे? 

60 सेकंड का छोटा सेशन लेकिन दमदार 

अभी हर सेशन को 60 सेकंड तक सीमित रखा गया हैलेकिन इस छोटे समय में भी यूज़र 720p क्वालिटी में फोटोरियलिस्टिक एनवायरमेंट देख सकते हैं। 20–24 FPS की इंटरएक्शन स्पीड इसे सरल बनाती है। कैमरा एंगल बदलने की आज़ादी भी मिलती है। यूज़र चाहें तो अपने पूरे अनुभव का वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। 

पुरानी दुनिया से नई दुनिया 

Project Genie में मौजूद Remix Worlds फीचर यूज़र्स को पहले से बने वर्ल्ड्स को नए अंदाज़ में बदलने की सुविधा देता है। गैलरी और रैंडमाइज़र से प्रेरणा लेकर किसी भी वर्ल्ड को आगे बढ़ाया जा सकता है। यही वजह है कि इससे क्रिएटिविटी की संभावनाएं और खुल जाती हैं। 

READ MORE–  Google Gemini AI: JEE Main की तैयारी अब होगा आसान 

परफेक्ट नहींलेकिन भविष्य की झलक 

यह Google DeepMind के AGI मिशन का अहम हिस्सा हैजहां वर्ल्ड मॉडल्स का इस्तेमाल रोबोटिक्सएनिमेशनफिक्शन और ऐतिहासिक या वास्तविक पता को सिमुलेट करने में किया जा सकता है। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में 18+ Google AI Ultra यूज़र्स के लिए शुरू की गई है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही अन्य देशों तक अपनी पहुंच बना लेगी।  

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Latest from Artificial Intelligence

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss