अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट

5 mins read
301 views
अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट
August 20, 2025

PUBG के बैन होने के बाद भारत में BGMI लॉन्च हुआ जो आज काफी पॉपुलर है। इस गेम में खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरते हैं और हथियारों के सहारे एक दूसरे से लड़ते हैं।

Online Free Multiplayer Games: अगर आप भी ऑनलाइन गेमिंग का शौक रखते हैं और अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर मज़ेदार गेम्स खेलना चाहते हैं तो आपके पास कई फ्री ऑप्शन हैं। यह सभी गेम्स ना सिर्फ फ्री हैं बल्कि Android और iPhone दोनों पर आसानी से खेले जा सकते हैं। इन गेम्स को डाउनलोड करना भी बेहद आसान है। आइए आपको भी बताते हैं कुछ ऐसे ही बेहतरीन ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स के बारे में जिसे खेलना काफी मजेदार है।

BGMI (Battlegrounds Mobile India)

PUBG के बैन होने के बाद भारत में BGMI लॉन्च हुआ जो आज काफी पॉपुलर है। इस गेम में खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरते हैं और हथियारों के सहारे एक दूसरे से लड़ते हैं। इस चैलेंज में जो खिलाड़ी या टीम अंत तक जिंदा बचता है वही जीतता है। इस गेम की खासियत यह है कि इसका ग्राफिक्स बहुत शानदार है। इसे दोस्तों के साथ टीम बनाकर खेलना और मज़ेदार बना देता है।

Call of Duty: Mobile

यह एक दमदार शूटिंग गेम है जिसमें कई मोड्स शामिल हैं। इसमें टीम डेथ मैच, स्नाइपर बैटल और बैटल रॉयल मौजूद हैं। इस गेम में आपको ढेरों हथियार, शानदार ग्राफिक्स और अलग-अलग मैप्स मिलेंगे। आप इसे अकेले या दोस्तों के साथ मिलकर भी खेल सकते हैं।

Bullet Echo India

इस गेम की खासियत इसका डार्क मैप है। गेम में खिलाड़ी सिर्फ अपनी फ्लैशलाइट की मदद से देख सकते हैं जिससे खेल में रोमांच और रणनीति दोनों जुड़ जाते हैं। इसमें भी Battle Royale जैसी थीम है जहां अंत तक बचे रहना ही लक्ष्य होता है।

Shadow Fight 4: Arena

अगर आपको फाइटिंग गेम पसंद हैं तो यह गेम आपके लिए है। इस गेम में आपको 25 से ज्यादा फाइटर्स मिलेंगे, जिनके पास अलग-अलग फाइटिंग स्टाइल और स्पेशल अटैक होते हैं। स्टोरी मोड के अलावा मल्टीप्लेयर मोड में आप दुनिया भर के खिलाड़ियों से मुकाबला कर सकते हैं।

READ MORE: BGMI यूजर्स सावधान! आपका डेटा हो रहा लीक

Free Fire MAX India Cup 2025: 1 करोड़ इनाम राशि के साथ धमाकेदार वापसी

Ball Pool

यह एक क्लासिक ऑनलाइन पूल गेम है जिसे आप 1 ऑन 1 या टूर्नामेंट मोड में खेल सकते हैं। गेम सीखना आसान है और इसका इंटरफेस यूज़र फ्रेंडली है। यह गेम दुनिया भर में काफी फेमस है।

अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपको एक बार इन गेम्स को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

क्या है Kick? लाइव स्ट्रीम के दौरान Jeanpormanove की कहानी ने दहला दिया फ्रांस
Previous Story

संसद में पेश हुआ नया Online Gaming Bill, सरकार हुई सख्त

Robinhood ने नेवाडा और न्यू जर्सी पर क्यों किया केस?
Next Story

Robinhood ने नेवाडा और न्यू जर्सी पर क्यों किया केस?

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए रखा है और मुख्य ध्यान iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल पर रखा है।  Apple ने iPhone Air के उत्पादन को घटाया है क्योंकि इसकी बिक्री कम रही, वहीं iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल की मांग बढ़ी है।  iPhone Air का उत्पादन कम  iPhone Air अब भारी कटौती का सामना कर रहा है। सप्लाई चेन स्रोतों ने बताया कि नवंबर में iPhone Air के ऑर्डर सितंबर के स्तर से भी 10 प्रतिशत से कम होंगे। सितंबर में 999 डॉलर में लॉन्च हुई iPhone Air की मोटाई केवल 5.6
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80