WhatsApp

इन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल

4 mins read
1.1K views
December 23, 2024

नए साल से लाखों एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। इसकी वजह पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम है। WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद करने जा रहा है।

WhatsApp : 2024 जल्द खत्म होकर 2025 आने वाला है। ऐसे में WhatsApp लाखों Android फोन पर काम करना बंद कर देगा। दरअसल, Meta पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले Android फोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। बता दें कि ऐसा लगभग हर साल होता है, जब WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। नए फीचर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करते और कई बार ऐसा सुरक्षा कारणों से भी किया जाता है।

अगर आप अभी भी Android यूजर हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। KitKat वर्जन यूज करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 10 साल पहले रिलीज हुए इस वर्जन पर अब WhatsApp सपोर्ट करना बंद करने जा रहा है। यानी कि 1 जनवरी 2025 के बाद KitKat वर्जन वाले किसी भी फोन पर WhatsApp नहीं चल पाएगा। अगर आप ऐसा होने से रोकना चाहते हैं तो आपको अपना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा या नया फोन खरीदना होगा।

इन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp

1 जनवरी 2025 से इन फोन के लिए WhatsApp होने जा रहा बंद

  • Samsung– गैलेक्सी एस3, गैलेक्सी नोट 2, गैलेक्सी ऐस 3, गैलेक्सी एस4 मिनी
  • HTC- वन एक्स, वन एक्स+, डिजायर 500, डिजायर 601
  • Sony- एक्सपीरिया जेड, एक्सपीरिया एसपी, एक्सपीरिया टी, एक्सपीरिया वी
  • LG- ऑप्टिमस जी, नेक्सस 4, जी2 मिनी, एल90
  • Motorola- मोटो जी, रेजर एचडी, मोटो ई 2014

फोन करते रहें अपडेट

WhatsApp के नए फीचर्स को यूज करने के लिए ऐप को अपडेट करते रहें। यह सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। कंपनी बग्स को दूर करने के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करती रहती है। अगर ऐप अपडेट नहीं किया जाता है तो ये बग नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव खराब हो सकता है और निजी जानकारी चोरी होने का डर रहता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

यह भारतीय बना White House का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर

Elon Musk
Next Story

भारतीयों को बड़ा झटका! X ने बढ़ाई अपनी प्रीमियम फीस

Latest from Gadgets

Don't Miss