Samsung India Offers: नया लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? Samsung ने छात्रों के लिए अपना Back to School Offer शुरू किया है। इस Samsung Sale में चुनिंदा Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक स्टूडेंट डिस्काउंट, 5,000 तक बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और Galaxy Forever के फायदे मिल रहे हैं।
Samsung Back to School Sale में छात्रों को Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक छूट, 5,000 तक बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI मिल रही है।
Galaxy Book6 Pro पर Samsung Sale ऑफर
Samsung Galaxy Book6 Pro खरीदने वाले छात्रों को 10% स्टूडेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से 5,000 तक का लाभ भी लिया जा सकता है। ऑफर के बाद Galaxy Book6 Pro की शुरुआती कीमत 1,73,990 बताई गई है। स्टूडेंट्स को ऑफर का फायदा लेने के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि करनी होगी।
Galaxy Tab S11 Ultra पर भी 10% छूट
Galaxy Tab S11 Ultra पर भी छात्रों को 10% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ HDFC बैंक कार्ड से 5,000 तक का बैंक ऑफर मिल रहा है। इन लाभों के बाद टैबलेट की शुरुआती कीमत 1,17,999 बताई गई है। यह ऑफर उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है जो पढ़ाई, नोट्स और प्रोडक्टिविटी के लिए प्रीमियम टैबलेट लेना चाहते हैं।
READ MORE: Open USD साझेदारी विवाद, Samsung और Dunamu ने दावे नकारे
Smart Monitor M8 और Galaxy S26 सीरीज पर फायदे
Smart Monitor M8 पर छात्रों को 10% डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बैंक कार्ड से 3,000 तक की छूट दी जा रही है। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 46,699 है। वहीं, Galaxy S26 सीरीज पर Galaxy Forever के जरिए 50% तक की बचत का दावा किया गया है। Galaxy S26 को 3,917 प्रति माह और Galaxy S26 Ultra को 5,958 प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकता है। छात्रों को सीरीज पर 7% स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
READ MORE: Samsung Galaxy Z Fold 8 पर बड़ा दांव, बढ़ाया उत्पादन लक्ष्य
स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपनी एलिजिबिलिटी
Samsung के मुताबिक, छात्र अपने संस्थान की ओर से जारी ईमेल आईडी या UNiDAYS प्लेटफॉर्म के जरिए पात्रता सत्यापित कर सकते हैं। Galaxy AI वाले नए डिवाइस में Live Translate, Chat Assist और Google का Circle to Search जैसे फीचर मिलते हैं। इनसे छात्रों को अलग-अलग भाषाओं में बातचीत, लिखने और तेजी से जानकारी खोजने में मदद मिल सकती है।
