अगले हफ्ते इन देशों में बंद हो रहे ये 3 iPhone, जानें वजह

4 mins read
806 views
Apple
December 16, 2024

यूरोपीय संघ में, Apple 28 दिसंबर से iPhone 14, 14 Plus और SE 3rd जनरेशन की बिक्री बंद कर देगा। यूरोपीय संघ के नियमों के अनुसार, केवल USB-C पोर्ट वाले फोन ही बेचे जा सकते हैं।

Apple stop sale 3 IPhone:  Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर है क्योंकि कंपनी 28 दिसंबर से EU में अपने 3 iPhone मॉडल को बंद करने जा रही है। इनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus और iPhone SE 3rd जनरेशन के फोन शामिल हैं। बता दें कि सभी फोन लाइटनिंग कनेक्टर के साथ आते हैं। यूरोपीय नियमों के मुताबिक, अगले साल से ऐसे कनेक्टर वाले फोन की बिक्री पर रोक लग जाएगी। इसे देखते हुए Apple 28 दिसंबर से यूरोप के सभी 27 देशों में इनकी बिक्री बंद कर रहा है।

यूरोप के नियम क्या कहते हैं

यूरोपीय संघ ने 2022 में फैसला किया था कि उसके सभी 27 देशों में बिकने वाले फोन और कुछ दूसरे गैजेट में USB-C पोर्ट होना जरूरी है। कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के लिए यह फैसला लिया था। जब यह प्रस्ताव लाया गया था, तब Apple ने इसे चुनौती दी थी, लेकिन 2023 में उसने iPhone 15 को USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च किया। इसी तरह, Apple ने धीरे-धीरे अपने सभी iPads में USB-C पोर्ट देना शुरू कर दिया है।

स्विट्जरलैंड में जल्द बंद होंगे ये तीनों फोन

बता दें कि स्विट्जरलैंड में इनकी बिक्री 20 दिसंबर से ही बंद हो सकती है। हालांकि, स्विट्जरलैंड यूरोप का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके कई कानून EU से मिलते-जुलते हैं। यूरोप और स्विट्जरलैंड के अलावा इस फैसले का असर उत्तरी आयरलैंड पर भी पड़ेगा और यहां भी इन तीनों मॉडल की बिक्री बंद हो जाएगी।

भारत में जारी रहेगी इनकी ब्रिकी 

इस फैसले का भारत में कोई असर नहीं होगा और यहां iPhone 14 की बिक्री जारी रहेगी। यूजर्स इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। भारत सरकार USB-C पोर्ट को लेकर भी नियम लाने पर विचार कर रही है। ऐसी खबरें हैं कि 2025 जून से भारत में भी नए स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए USB-C पोर्ट अनिवार्य कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि 2026 से लैपटॉप के लिए भी यह नियम लागू हो जाएगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Elon Musk
Previous Story

एलन मस्क का DeepFake वीडियो वायरल, इससे बचने की दी सलाह

Ayodhya Ram Mandir
Next Story

राम मंदिर को मिला इंटरनेशनल अवार्ड, यूज हुई ये सेफ्टी टेक्नोलॉजी

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss