Dyson AI Toothbrush : Dyson ने इसका जवाब CameraJet से दिया है। कंपनी ने 1 सितंबर को पेरिस में अपना पहला AI-पावर्ड इलेक्ट्रिक टूथब्रश पेश किया। इसकी कीमत 499 डॉलर है। Dyson CameraJet में ब्रशिंग, फ्लॉसिंग, रिंसिंग और मुंह का लाइव व्यू एक ही डिवाइस में मिलता है। इसका कैमरा दांतों के बीच की खाली जगह पहचानकर वहां अपने आप माउथरिंस का जेट भेजता है।
Dyson CameraJet कैसे काम करता है?
CameraJet में 100,000-पिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह Dyson के Gap Optical Targeting सिस्टम के साथ काम करता है। कंपनी के मुताबिक, सिस्टम हर सेकंड 28 लाइव इमेज का विश्लेषण करता है। दांतों के बीच गैप दिखते ही यह करीब 100 मिलीसेकंड में पहचान कर उस जगह माउथरिंस का जेट छोड़ देता है। Dyson का कहना है कि डिवाइस करीब 1.6 करोड़ लाइनों के कोड पर चलता है। इसका मशीन लर्निंग सिस्टम 4.7 लाख डेंटल इमेज से प्रशिक्षित किया गया है। कंपनी के संस्थापक जेम्स डायसन के मुताबिक, फ्लॉसिंग अक्सर समय लेने वाला काम है और बहुत से लोग इसे नियमित नहीं करते।
READ MORE: Apple iPhone Ultra: लाल फोल्डेबल की खबर पर लगा ब्रेक
Dyson CameraJet में कैमरा और ऐप भी
CameraJet Wi-Fi और Bluetooth से MyDyson ऐप से जुड़ता है। यूजर ऐप पर कैमरे से मुंह का लाइव व्यू देख सकता है। यह छोटे डेंटल एंडोस्कोप जैसा अनुभव देता है। Dyson के अनुसार, कैमरा सिर्फ लाइव व्यू या ऑटोमैटिक जेटिंग के दौरान काम करता है। तस्वीरें डिवाइस या क्लाउड पर रिकॉर्ड या सेव नहीं होतीं। ऐप सफाई की कवरेज, ब्रशिंग और फ्लॉसिंग फीडबैक और छूटे हुए हिस्सों की जानकारी भी दिखा सकता है।
READ MORE: ‘Apple Watch Series 12’ में 2 बड़े हेल्थ फीचर्स, जानें डिटेल
Dyson CameraJet की कीमत और खास फीचर्स
CameraJet में 12.5ml माउथरिंस टैंक, अलग-अलग स्पीड वाली सोनिक ब्रशिंग और RFID वाले ब्रश हेड मिलते हैं। इसका डॉक करीब 3 सेकंड में टूथब्रश को रिफिल कर सकता है। Dyson का दावा है कि बाहरी टेस्टिंग में प्रीमियम इलेक्ट्रिक टूथब्रश की तुलना में मुश्किल हिस्सों में 69% तक ज्यादा प्लाक हटाया गया। CameraJet की कीमत 499 डॉलर है। यह Ceramic Ultra Blue और Ceramic Pink रंगों में आता है। अभी भारत समेत दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
