AirPods में आएगा कैमरा! इशारों से होगा कंट्रोल, स्मार्ट ग्लास को देगा टक्कर

AirPods में आएगा कैमरा! इशारों से होगा कंट्रोल, स्मार्ट ग्लास को देगा टक्कर

4 mins read
922 views
May 19, 2025

Apple अब ऐसे अगली पीढ़ी के AirPods पर काम कर रहा है, जिसमें इन-बिल्ट इंफ्रारेड (IR) कैमरा होगा। ये कोई आम कैमरा नहीं होगा।

Apple AirPods: अगर आप Apple के AirPods में कुछ नया और बड़ा देखने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल, Apple अपने फेमस AirPods लाइनअप में अभी कोई बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं है। टेक एक्सपर्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, कंपनी अब 2026 से पहले AirPods में कोई खास अपग्रेड नहीं लाएगी। हालांकि, 2024 में आए AirPods 4 में पहली बार बेस मॉडल में Active Noise Cancellation (ANC) फीचर जोड़ा गया था, लेकिन 2025 में कोई ऐसा बड़ा फीचर देखने को नहीं मिलेगा।

2026 में क्या हो सकता है खास?

Apple 2026 में एक नया और एडवांस AirPods मॉडल लाने की प्लानिंग कर रहा है, जिसमें इन-बिल्ट IR कैमरा होगा। ये कैमरा आसपास के माहौल को समझ सकेगा, हाथ की हलचल को पहचान सकेगा और बिना छुए AirPods को कंट्रोल करने की सुविधा देगा। यानी कि यूजर सिर्फ हाथ हिलाकर या इशारों से ही म्यूजिक कंट्रोल, कॉल रिसीव जैसे काम कर पाएंगे। जैसे साइंस फिक्शन फिल्मों में होता है!

प्लान में क्या-क्या शामिल?

इससे पहले खबर थी कि Apple AirPods और Apple Watch पर भी काम कर रहा है, जिनमें कैमरा होगा, और ये स्मार्ट ग्लासेस जैसा फील देंगे। साथ ही, AirPods Max का एक नया,  हल्का वर्जन भी तैयार हो रहा है, जो 2027 तक मार्केट में पेश हो सकता है। फिलहाल, Apple के AirPods यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन जो कुछ आने वाला है, वो वाकई में बहुत खास लग रहा है।

ये टेक्नोलॉजी Apple के AR/VR और Vision Pro जैसे प्रोडक्ट्स के साथ भी और बेहतर काम कर सकती है। यानी आने वाले समय में आपका AirPods सिर्फ एक म्यूजिक डिवाइस नहीं, बल्कि स्मार्ट कंट्रोलर की तरह भी काम करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Jyoti Malhotra Instagram
Previous Story

जासूसी केस में फंसी ज्योति मल्होत्रा YouTube से करते हैं लाखों की कमाई

MacBook
Next Story

Apple यूजर्स ध्यान दें! क्यों वायरल हो रहे कंपनी

Latest from Gadgets

Don't Miss