Material Expressive design

Android 16 Beta: आया नया डिजाइन और फीचर्स, किन फोन को मिलेगा सपोर्ट

5 mins read
825 views
May 28, 2025

Google ने अपना नवीनतम Android 16 Beta अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें नया मटेरियल एक्सप्रेसिव UI डिजाइन शामिल है।

Android 16 Beta: Google ने आखिरकार अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का Beta वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट में नया और आकर्षक यूजर इंटरफेस मटेरियल एक्सप्रेसिव UI शामिल है, जिसे पुराने मटीरियल यू डिजाइन का एडवांस वर्जन माना जा रहा है। इस बार इंटरफेस को पहले से ज्यादा कलरफुल, स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

Google ने यह अपडेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए जारी किया है, जो पहले से ही Android Beta प्रोग्राम में शामिल हैं। यह अपडेट फिलहाल Google Pixel सीरीज के चुनिंदा डिवाइस के लिए रोल आउट किया गया है।

किन फोन में मिलेगा Android 16 Beta?

अगर आप Pixel स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो इस लिस्ट में अपना फोन जरूर देखें। यहां देखं लिस्ट

  • Pixel 6, 6 Pro, 6a
  • Pixel 7, 7 Pro, 7a
  • Pixel 8, 8 Pro, 8a
  • Pixel Fold
  • Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL
  • Pixel 9 Pro Fold
  • Pixel 9a

अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?

अगर आपका फोन इस लिस्ट में है, तो Android 16 बीटा इंस्टॉल करना बहुत आसान है। यहां हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप भी इसे आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • Settings पर जाएं
  • System सेक्शन पर जाएं
  • फिर Software Update पर टैप करें
  • अगर Android 16 QPR1 Beta अपडेट दिखाई देता है, तो इसे डाउनलोड करें
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन को Restart करें
  • Restart होने के बाद, आपका फोन नए मटेरियल एक्सप्रेसिव UI से लैस हो जाएगा।

इस अपडेट में नया क्या है?

Google के मुताबिक, Android 16 Beta में यूजर्स को कुछ बेहद रोचक और उपयोगी फीचर्स मिलेंगे।

Live Activities: अब लॉक स्क्रीन पर Live अपडेट दिखेंगे, जैसे कि आपकी कैब कहां पहुंची है, फूड डिलीवरी कितनी दूर है, आदि।

  • कर्वी आइकन और नया फॉन्ट स्टाइल: इससे फोन का लुक और भी शानदार हो जाएगा।
  • नया कलर टोन: Settings और Menu को और भी कस्टमाइज किया जा सकेगा।
  • नया स्टाइल सेक्शन: जिससे आप होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन को अपनी मर्जी के मुताबिक सेट कर सकेंगे।
  • नोटिफिकेशन डिस्प्ले में बदलाव: अब नोटिफिकेशन पढ़ना और उन पर एक्शन लेना और भी आसान हो जाएगा।

फाइनल वर्जन कब आएगा?

Google इस Betaवर्जन को जून 2025 तक पूरी तरह से स्टेबल बनाने की कोशिश कर रहा है। माना जा रहा है कि Android 16 का पब्लिक वर्जन इस साल के आखिर तक रिलीज कर दिया जाएगा और इसे सबसे पहले आने वाले Pixel फोन में प्री-इंस्टॉल किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

make in india
Previous Story

पैसों के मास्टर, टेक्नोलॉजी के बैकबेंचर निकले डोनाल्ड ट्रंप, जानें कैसे

Google I/O 2025
Next Story

इशारों को अब टेक्स्ट में बदलेगा Google का नया AI मॉडल

Latest from Gadgets

Don't Miss