cyber police

AI बना ठगों का नया हथियार! जानिए क्या है AI Voice Scam

6 mins read
988 views
April 29, 2025

AI टेक्नोलॉजी ने जहां कई काम आसान कर दिए हैं, वहीं अब यह जालसाजों के लिए नया रास्ता बन गया है।

AI Voice Scam: अब ठगों के पास नया हथियार आ गया है AI। इसकी हेल्प से वह आपकी आवाज को कुछ ही सेकंड में कॉपी कर सकते हैं और आपको या आपके परिवार वालों को फंसा सकते हैं। ऐसे में कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग अपनों की नकली आवाज सुनकर फर्जी इमरजेंसी में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

AI से कैसे चुराई जाती है आवाज?

आजकल हम सभी सोशल मीडिया पर वीडियो या वॉयस मेसेज शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि ठगों को आपकी आवाज की नकल करने के लिए सिर्फ तीन सेकंड का ऑडियो क्लिप चाहिए। इसके बाद वह AI टूल्स की हेल्प से आपकी आवाज की हूबहू कॉपी बना लेते हैं। फिर इसी नकली आवाज का यूज करके वह आपको कॉल करते हैं, इमरजेंसी का बहाना बनाते हैं और पैसे मांगते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि नकली आवाज इतनी असली लगती है कि पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब अलर्ट रहना पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

AI से होने वाली नई ठगी से कैसे फंसते हैं लोग?

आजकल ठग AI की हेल्प से आपकी आवाज की हूबहू नकल कर लेते हैं। फिर वह आपको या आपके परिवार को कॉल करते हैं। अक्सर वह खुद को आपका बेटा, बेटी, दोस्त या रिश्तेदार बताकर पेश करते हैं। फोन पर घबराई हुई आवाज में बताते हैं कि वह किसी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं और तुरंत मदद चाहिए। कई बार ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भी डराने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि आपके करीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डर के माहौल में लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे पैसे भेज देते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

भारत में भी बढ़ रहे हैं ऐसे केस

ये ठगी अब सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रही। भारत में भी कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग अपनों की नकली आवाज सुनकर लाखों रुपये गवां बैठे। बुजुर्ग लोग इस ठगी का सबसे आसान निशाना बन रहे हैं, क्योंकि वह आवाज में फर्क पकड़ नहीं पाते।

कैसे बचें इस नए तरीके की ठगी से?

  • अगर कोई आपको किसी मुसीबत भरी कॉल करे, तो घबराएं नहीं।
  • पहले उस व्यक्ति से सीधे संपर्क करें, किसी दूसरे नंबर से कॉल करके सच्चाई जानें।
  • AI से बनी नकली आवाजें अक्सर थोड़ी अलग या रोबोट जैसी लगती हैं। बातचीत को थोड़ा लंबा खींचें, गलतफहमी पकड़ में आ सकती है।
  • अगर शक हो तो पैसे भेजने से पहले सोचें और परिवार या दोस्तों से सलाह लें।
  • अगर ठगी हो जाए, तो बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Neuralink
Previous Story

एलन मस्क का दावा, 5 साल में इंसानों से बेहतर करेंगे ऑपरेशन

google pay
Next Story

UPI क्यों हो रहा फेल? वित्त मंत्री ने अधिकारियों से की पूछताछ

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss