ताइवान का Bitcoin को रिजर्व में शामिल करने का प्लान

ताइवान का Bitcoin को रिजर्व में शामिल करने का प्लान

7 mins read
909 views
November 13, 2025

Taiwan Bitcoin Reserve: ताइवान की सरकार अब एक बड़ा आर्थिक प्रयोग करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के प्रीमियर ऑफिसर और सेंट्रल बैंक ने इस बात पर सहमति जताई है कि यह जांच की जाए कि क्या Bitcoin को देश के वित्तीय भंडार का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर यह योजना लागू होती है, तो ताइवान एशिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो Bitcoin को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में रखेगा।

ताइवान अब Bitcoin को अपने विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल करने की तैयारी में है, सरकार तीन चरणों में इस योजना को लागू करने की सोच रही है।

Bitcoin रिजर्व प्लान के तीन चरण

इस प्रस्ताव को सांसद डॉ. जू-चुन को ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि यह योजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

  • पहला चरण: सरकार Bitcoin को रिजर्व एसेट के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाओं और जोखिमों का अध्ययन करेगी।
  • दूसरा चरण: अगर नतीजे पॉजिटिव रहे तो 6 महीनों के अंदर इसके लिए जरूरी नियम और नीतियां तैयार की जाएंगी।
  • तीसरा चरण: एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें उन Bitcoin का उपयोग किया जाएगा जो फिलहाल सरकारी एजेंसियों के पास जब्त रूप में रखे गए हैं और नीलामी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

डॉ. को ने यह भी कहा कि Bitcoin मौजूदा विदेशी मुद्रा भंडार की जगह नहीं लेगा बल्कि यह विविधता लाने के एक साधन के रूप में इस्तेमाल होगा।

READ MORE: अब तो खाड़ी देश भी कहने लगा, तेल नहीं रे बाबा…अब डेटा की दौलत

ताइवान के मौजूदा फाइनेंशियल रिजर्व्स

इस समय ताइवान के पास करीब 577 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। इसमें से लगभग 92% हिस्सा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स में निवेशित है। इसके अलावा देश के पास 423 मीट्रिक टन सोना भी मौजूद है।

डॉ. को के मुताबिक, ताइवान डॉलर (NTD) कई बार 5% तक गिर चुका है। ऐसे में Bitcoin में थोड़ी सी हिस्सेदारी रखने से देश को मुद्रास्फीति के दबाव से राहत मिल सकती है और रिजर्व्स को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Bitcoin अपनाने का वैश्विक ट्रेंड

ताइवान का यह कदम दुनिया के कई देशों में बढ़ती डिजिटल संपत्ति की लहर से जुड़ा है। एल साल्वाडोर ने 2021 में Bitcoin को कानूनी मुद्रा घोषित किया था। वहां सरकार के पास अभी 6,000 से ज्यादा BTC हैं। इंडोनेशिया भी Bitcoin को अपने राष्ट्रीय रिजर्व में शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा भूटान, अमेरिका, यूके और चीन जैसे देशों के पास भी Bitcoin किसी न किसी रूप में मौजूद है।

READ MORE: प्यार और तकनीक की अनोखी ‘लव स्टोरी’, महिला ने AI से की शादी

हालांकि, हर देश इस कदम को लेकर उत्साहित नहीं है। दक्षिण कोरिया का सेंट्रल बैंक और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने Bitcoin को रिजर्व में शामिल करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि Bitcoin बहुत अस्थिर और कम तरल है, जिससे आर्थिक जोखिम बढ़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Quick Heal का AI क्रांति से आपके डिजिटल लाइफ को सुरक्षित
Previous Story

अब Antivirus बनेगा आपका डिजिटल बॉडीगार्ड, धोखेबाज के लिए बनेगा काल

Google ने पेश किया Private AI Compute, जानें इसकी खासियत
Next Story

Google ने पेश किया Private AI Compute, जानें इसकी खासियत

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss