दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो से बाहर निकल रहे लोग

दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो से बाहर निकल रहे लोग

9 mins read
156 views
February 11, 2026

South Korea Crypto Investors: दक्षिण कोरिया में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जो जबरदस्त उत्साह कभी दिखता था, वह अब धीरे-धीरे ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। पिछले साल आई भारी गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। अरबों डॉलर की बाजार वैल्यू खत्म होने के बाद अब कई छोटे निवेशक क्रिप्टो छोड़कर पारंपरिक निवेश विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोज ऐसे अनुभव सामने आ रहे हैं, जहां लोग अपने नुकसान की कहानी बता रहे हैं।

पिछले साल की भारी गिरावट के बाद दक्षिण कोरिया के छोटे निवेशक क्रिप्टो बाजार से दूरी बना रहे हैं। अब वे सुरक्षित माने जाने वाले शेयर बाजार और AI सेक्टर की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि सरकार ने निगरानी और नियम सख्त कर दिए हैं।

क्रिप्टो अपनाने को बढ़ावा देने का वादा

रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक गुमनाम ट्रेडर ने लिखा कि मैंने अपनी पूरी जमा पूंजी खो दी और मेरा तलाक भी हो गया। उसने बिटकॉइन फ्यूचर्स में 60,000 डॉलर गंवाने की बात कही। जो दक्षिण कोरियाई निवेशक कभी क्रिप्टो के शुरुआती समर्थक माने जाते थे, वही अब सुरक्षित बाजारों को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह रुझान राष्ट्रपति ली जे म्युंग के लिए भी चुनौती बन सकता है क्योंकि उन्होंने चुनाव के दौरान क्रिप्टो अपनाने को बढ़ावा देने का वादा किया था।

एक समय था जब कोरियाई क्रिप्टो एक्सचेंजों का ट्रेडिंग वॉल्यूम कोस्पी स्टॉक इंडेक्स के बराबर पहुंच जाता था। कोरियाई निवेशक जोखिम लेने के लिए जाने जाते थे। DNTV रिसर्च के एनालिस्ट ब्रैडली पार्क कहते हैं कि हम ‘एग्जिट-क्रिप्टो’ मूवमेंट देख रहे हैं। निवेशक थक चुके हैं। गिरावट की शुरुआत 10 अक्टूबर 2025 से मानी जा रही है, जब वैश्विक क्रिप्टो बाजार से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू साफ हो गई।

READ MORE: कजाकिस्तान में Fonte Capital ने लॉन्च किया पहला बिटकॉइन ETF

ऑल्टकॉइन ने बढ़ाया दर्द

बिटकॉइन के अलावा, दक्षिण कोरियाई निवेशकों ने बड़ी मात्रा में छोटे ऑल्टकॉइन खरीदे थे, लेकिन टोकन की बाढ़ के बीच इन्हीं में सबसे बड़ी गिरावट आई। GeckoTerminal के डेटा के मुताबिक, 2024 की शुरुआत में जहां टोकन की संख्या 21 लाख थी, वहीं 2025 के अंत तक यह बढ़कर 2.3 करोड़ से ज्यादा हो गई।

गंगनम स्थित क्रिप्टो हब Localhost:web3 के फाउंडर रेन जंग कहते हैं कि ऑल्टकॉइन ने निवेशकों को निराश किया है। रिटेल निवेशकों को लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। दूसरी तरफ, कोरियाई शेयर बाजार और वैश्विक इक्विटी जैसे अन्य एसेट क्लास अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि पैसा अब सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले बाजारों की ओर जा रहा है।

अब निवेशकों की दिलचस्पी AI और रोबोटिक्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़ रही है। NH Investment & Securities के होंग सोंगुक के मुताबिक, अगर डिजिटल एसेट सेक्टर में दोबारा मजबूत इनोवेशन दिखता है, तो रुचि लौट सकती है। जनवरी में कोस्पी पर मासिक ट्रेडिंग एक साल पहले की तुलना में 221% बढ़ी, जबकि कोरियाई क्रिप्टो एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 65% गिर गया। स्टॉक ट्रेड के लिए मार्जिन बैलेंस भी रिकॉर्ड 30 ट्रिलियन वॉन तक पहुंच गया है।

READ MORE: ट्रंप की अमेरिकन बिटकॉइन Nasdaq पर लिस्टेड, शेयरों में 16% उछाल

सख्त हो रहे नियम

इस बीच, दक्षिण कोरिया की फाइनेंशियल सुपरवाइजरी सर्विस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में Bithumb एक्सचेंज से जुड़ी एक बड़ी गलती सामने आई, जहां प्लेटफॉर्म ने 6,20,000 बिटकॉइन यूजर्स के खातों में गलती से क्रेडिट कर दिए। यह उसकी असली होल्डिंग से कहीं ज्यादा था। Bithumb ने 110% मुआवजे का ऐलान किया और 99.7% बिटकॉइन वापस ले लिए। बाकी बचे 125 BTC कंपनी अपने रिजर्व से कवर करेगी। इस घटना ने आंतरिक नियंत्रण और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार
Previous Story

Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार

Arkham Exchange बंद, क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को अलविदा
Next Story

Arkham Exchange बंद, क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को अलविदा

Latest from Bitcoin

Don't Miss