2026 में Solana की दमदार एंट्री, रियल-वर्ल्ड एसेट्स में तेज बढ़त

2026 में Solana की दमदार एंट्री, रियल-वर्ल्ड एसेट्स में तेज बढ़त

8 mins read
410 views
January 3, 2026

Solana Blockchain News: 2026 की शुरुआत Solana के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कभी मीमकॉइन और हाई रिस्क ट्रेडिंग के लिए पहचाना जाने वाला यह ब्लॉकचेन अब धीरे-धीरे एक भरोसेमंद और संस्थागत नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है। खास तौर पर ‘रियल वर्ल्ड एसेट’ यानी असली दुनिया की संपत्तियों को ब्लॉकचेन से जोड़ने की रेस में Solana तेजी से आगे निकलता दिख रहा है।

Solana का RWA मार्केट तेजी से 1 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच रहा है। BlackRock, Ondo और टोकनाइज्ड शेयरों की मौजूदगी के बावजूद SOL की कीमत क्यों पीछे है।

दिसंबर में RWA मार्केट ने दिखाई तेज बढ़त

RWA.xyz के आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल दिसंबर में Solana के RWA मार्केट में 9.83% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल वैल्यू बढ़कर 874.28 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है, बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। RWA होल्ड करने वाले वॉलेट्स की संख्या 19.18% बढ़कर 1,27,054 हो गई है।

U.S. Treasury प्रोडक्ट्स का बड़ा योगदान

Solana के RWA इकोसिस्टम में सबसे ज्यादा हिस्सा U.S. Treasury-backed प्रोडक्ट्स का है। BlackRock USD Institutional Digital Liquidity Fund का मार्केट कैप करीब 255.4 मिलियन डॉलर है। वहीं, Ondo का U.S. Dollar Yield लगभग 175.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। इसके अलावा, Solana पर अब टोकनाइज्ड शेयरों की भी अच्छी हलचल देखने को मिल रही है। Tesla के टोकनाइज्ड शेयर करीब 48.3 मिलियन डॉलर और Nvidia के टोकनाइज्ड शेयर लगभग 17.6 मिलियन डॉलर के मार्केट कैप पर हैं। इसके साथ ही संस्थागत वैकल्पिक फंड और अमेरिका के बाहर की सरकारी बॉन्ड्स भी Solana नेटवर्क पर जारी की जा रही हैं।

1 बिलियन डॉलर के करीब RWA, फिर भी SOL की कीमत कमजोर

Solana अब 1 बिलियन डॉलर RWA के आंकड़े के काफी करीब है। अगर यह स्तर पार हो जाता है, तो Solana इस मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। Ethereum के पास लगभग 12.3 बिलियन डॉलर RWA है। वहीं, BNB Chain के पास 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। इतनी मजबूत ग्रोथ के बावजूद SOL की कीमत अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी है।

डाटा के अनुसार, 2026 की शुरुआत में SOL लगभग 127 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। यह 2025 के 190 डॉलर के स्तर से नीचे है और अपने ऑल टाइम हाई 294.3 डॉलर से करीब 57% कम है। इसी दौरान Bitcoin और Ether ने 2025 के अंत में नए हाई बनाए थे।

READ MORE: WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सन, फ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान

रेगुलेशन से बदल सकती है तस्वीर

क्रिप्टो एसेट मैनेजर Bitwise का मानना है कि अगर 2026 में अमेरिका में CLARITY Act पास हो जाता है, तो Solana की कीमत नया ऑल टाइम हाई छू सकती है। इस कानून से टोकनाइजेशन और स्टेबलकॉइन से जुड़े नियम साफ होंगे। इससे Solana और Ethereum जैसे बड़े नेटवर्क को सीधा फायदा मिल सकता है।

संस्थागत भरोसा और ETF की मंजूरी

2025 के आखिरी महीनों में Solana के साथ संस्थागत जुड़ाव और मजबूत हुआ है। अक्टूबर में SEC ने स्पॉट Solana ETF को मंजूरी दी है। फिलहाल, ऐसे 6 ETF बाजार में हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 765 मिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया है।

READ MORE: Elon Musk ने बदला Tesla का मिशन

Western Union और ऑनचेन रेवेन्यू

इसी दौरान Western Union ने घोषणा की है कि वह 2026 की पहली छमाही में Solana पर अपना स्टेबलकॉइन USDPT लॉन्च करेगा। कंपनी एक डिजिटल एसेट नेटवर्क बना रही है, जो डिजिटल मनी को रियल वर्ल्ड पेमेंट्स से जोड़ेगा। यह सेवा 200 से ज्यादा देशों में मौजूद इसके 150 मिलियन से अधिक ग्राहकों तक पहुंचेगी। DeFiLlama के अनुसार, पिछले 30 दिनों में Solana नेटवर्क पर ऐप्स ने 107 मिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू कमाया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

tiktoker threatens elon musk ceo responds
Previous Story

‘Elon Musk जल्द मरने वाले हैं…, देखें Video

battery
Next Story

अब बिजली नहीं होगी बर्बाद! बन रहा है दुनिया की सबसे बड़ी Air बैटरी…

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss