Bitcoin ने तोड़ा 125,000 डॉलर का रिकॉर्ड, बना नया इतिहास

4 mins read
921 views
October 6, 2025

Bitcoin Price: Bitcoin ने सोमवार को 125,000 डॉलर का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, Bitcoin इस समय लगभग 124,980 डॉलर  पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले 24 घंटों में 2.03% की बढ़ोतरी दर्शाता है। प्रमुख एक्सचेंज जैसे Binance, Bybit और Coinbase पर इसकी कीमत 125,034 डॉलर से 125,077 डॉलर के बीच बनी हुई है।

Bitcoin ने इतिहास रचते हुए 125,000 डॉलर का स्तर पार किया, विशेषज्ञों का मानना है कि यह जल्द 135,000 डॉलर तक पहुंच सकता है।

तेजी के पीछे क्या कारण है?

इस नई ऊंचाई के पीछे कई कारक हैं। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में फिर से उम्मीदें बढ़ी है। खासकर इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों की ओर से। बड़ी कंपनियां और वित्तीय संस्थान Bitcoin को डिजिटल रिजर्व और मैक्रो हेज के रूप में अपना रहे हैं। इसके साथ ही कई देशों में क्रिप्टो ETF को मंजूरी मिलने से मांग में इजाफा हुआ है।

बाजार की स्थिति

Crypto Fear and Greed Index में Greed का संकेत मिलना इस बात का संकेत है कि निवेशकों में भरोसा बढ़ रहा है और बाजार में तेजी का माहौल है। कई केंद्रीय बैंक ब्याज दर में कटौती की दिशा में कदम उठा रहे हैं, जिससे जोखिम वाले निवेशों में रुचि बढ़ रही है।

READ MORE: Binance में Gillian Lynch की एंट्री, Crypto में लेंगी बड़ा बदलाव!

Stripe का Open Issuance लॉन्च, अब मिनटों में बनाएं अपना Stablecoin

विशेषज्ञों का दृष्टिकोण

विश्लेषकों का मानना है कि Bitcoin और ऊपर जा सकता है। कई ट्रेडर्स 135,000 डॉलर का अगला महत्वपूर्ण लक्ष्य मान रहे हैं। Glassnode के डेटा के अनुसार, मध्य आकार के निवेशकों में Bitcoin खरीदने का रुझान बढ़ा है।

https://x.com/glassnode/status/1974033575566614849?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1974033575566614849%7Ctwgr%5E3a65398b9d2d1cfeb8ba289803f63b83ac4c3269%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2025%2F10%2F05%2Fbitcoin-breaks-125000-marks-a-new-all-time-high%2F

इस मामले में रिसर्च हेड का कहना है कि Bitcoin इस तिमाही में 135,000 डॉलर पार कर सकता है। इस तेजी के साथ Bitcoin का मार्केट डोमिनेंस 55% से ऊपर चला गया है जो इसे डिजिटल एसेट मार्केट में प्रमुख बनाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

टिम कुक के बाद Apple का नया CEO कौन होगा?

Next Story

Perplexity ने लॉन्च किया Comet, Free में मिलेगा AI स्मार्ट ब्राउजर

Latest from Cryptocurrency

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss