3 साल बाद Arthur Hayes की वापसी, UNI में फिर बड़ा दांव

4 mins read
1.1K views
November 12, 2025

Arthur Hayes: BitMEX के को फाउंडर और पूर्व CEO आर्थर हेज ने 11 नवंबर को Uniswap टोकन की बड़ी खरीदारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 28,670 UNI टोकन खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत लगभग 2.44 लाख डॉलर है।

क्रिप्टो दिग्गज आर्थर हेज ने Uniswap टोकन खरीदे हैं, जिससे बाजार में नई हलचल मच गई है। UNI की कीमत 8.64 डॉलर तक पहुंची और मार्केट कैप में 19% की बढ़त दर्ज हुई।

17 मिलियन डॉलर की कुल क्रिप्टो होल्डिंग

क्रिप्टो डेटा फर्म के मुताबिक, हेज के पास इस समय लगभग 17 मिलियन डॉलर मूल्य की डिजिटल संपत्तियां हैं। इनमें Ethereum, Ethena, USDC, Lido जैसे प्रमुख टोकन शामिल हैं।

UNI टोकन में तेजी और नया फीचर

यह निवेश ऐसे समय में हुआ है जब UNI टोकन में 48% की तेजी दर्ज की गई है। Uniswap ने हाल ही में अपने लंबे समय से प्रतीक्षित ‘Fee Switch’ फीचर को सक्रिय करने की योजना बताई है। यह फीचर प्लेटफॉर्म की ट्रेडिंग फीस का एक हिस्सा टोकन होल्डर्स और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देगा।

तेजी से बढ़ रही UNI की कीमत

इस समय UNI की कीमत 8.64 डॉलर है जो पिछले 24 घंटे में 20% बढ़ी है। वहीं, इसका मार्केट कैप 5.45 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो लगभग 19.78% की वृद्धि दर्शाता है।

READ MORE: Ethereum Market में मिड-साइज़ निवेशकों का दबदबा, कीमतों में उतार-चढ़ाव

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर

आर्थर हेज की यह खरीदारी 3 साल बाद UNI में पहली एंट्री मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर कई चर्चाएं हैं।

READ MORE: Bit Digital और BitMine का बड़ा कदम, Ethereum में भारी निवेश

एक यूजर ने लिखा 3 साल बाद वापसी! आखिर उन्होंने क्या देखा जो हम नहीं देख पा रहे?  वहीं, दूसरे ने कहा, आर्थर हमेशा सही वक्त पर कदम उठाते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह कदम DeFi मार्केट में बढ़ते विश्वास का संकेत है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft ने भारत में लॉन्च किया Xbox Cloud Gaming
Previous Story

Microsoft ने भारत में लॉन्च किया Xbox Cloud Gaming

Next Story

OpenAI ने भारत में खोला पहला ऑफिस, दिल्ली बना AI विस्तार का केंद्र

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss