क्या ChatGPT है खतरनाक? 16 साल के बच्चे की मौत से उठे सवाल

क्या ChatGPT है खतरनाक? 16 साल के बच्चे की मौत से उठे सवाल

4 mins read
1.1K views
August 28, 2025

अमेरिका में 16 साल के एडम रैनी की मौत के बाद OpenAI पर सवाल उठे हैं। कंपनी ने सफाई दी कि चैटबॉट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं।

OpenAI: ChatGPT इन दिनों मुश्किलों में घिरी हुई है। कंपनी पर आरोप है कि उसके AI टूल की वजह से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 16 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने ChatGPT के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला

16 साल के एडम रैनी ने शुरुआत में अपने होमवर्क में मदद के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया लेकिन धीरे-धीरे यह टूल उसके लिए सुसाइड कोच बन गया। एडम के माता-पिता मैट और मारिया रैनी ने OpenAI के खिलाफ 40 पन्नों का मुकदमा दायर किया। उनके मुताबिक, ChatGPT ने एडम को आत्महत्या के खतरनाक विचारों पर रोकने या इमरजेंसी प्रोटोकॉल शुरू करने में कोई मदद नहीं की। माता-पिता का कहना है कि उन्हें 100% यकीन है कि AI ने उनके बेटे की मौत में भूमिका निभाई।

OpenAI ने क्या कहा?

OpenAI ने सफाई में कहा कि वह चैटबॉट की खामियों को सुधारने और एक्सपर्ट्स की मदद से इसे लगातार बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं ताकि यह लोगों की सुरक्षा कर सके। यह मामला AI के जोखिम को लेकर चेतावनी देता है।

READ MORE: एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

एक हफ्ते में AI का यूज नहीं किया तो नौकरी छोड़ो… इस कंपनी ने दिया अल्टीमेटम

AI के गॉडफादर जेफरी हिंटन ने भी कहा है कि टेक कंपनियां AI का दबदबा इंसानों पर बनाना चाहती हैं। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले सालों में यह खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, इस घटना ने साफ कर दिया है कि जेनरेटिव AI का जिम्मेदार और सुरक्षित इस्तेमाल ही जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

हैकर्स ने Claude AI को बनाया हथियार, हेल्थकेयर और सरकारें बनीं निशाना
Previous Story

हैकर्स ने Claude AI को बनाया हथियार, हेल्थकेयर और सरकारें बनीं निशाना

YouTube और Fox ने क्यों की अस्थायी डील
Next Story

YouTube और Fox ने क्यों की अस्थायी डील

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss