ChatGPT erotica mode : AI की दुनिया में बड़ा बदलाव दस्तक होने जा रहा है। अब तक पढ़ाई, काम और रिसर्च के लिए मशहूर ChatGPT जल्द ही एक नए और बोल्ड अवतार में नजर आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक OpenAI वयस्क यूजर्स के लिए Naughty Chats नाम का वैकल्पिक मोड लाने की तैयारी में है। यह य़ोड़ा खुली और निजी बातचीत की सुविधा दे सकता है। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो AI चैटबॉट्स के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से।
Sam Altman के नेतृत्व वाली OpenAI कथित तौर पर ChatGPT में आयु-आधारित इरोटिका मोड जोड़ने की तैयारी में है…जानिए खबर विस्तार से।
AI चैटबॉट का बदलता किरदार
आज कई यूजर्स Chatbot को डिजिटल साथी की तरह उपयोग कर रहे हैं। वे अपने निजी विचार साझा करते हैं, सलाह लेते हैं और भावनात्मक बातचीत करते हैं। इसी मानवीय जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए कंपनी कथित तौर पर एक ऐसा मोड तैयार कर रही है, जो अधिक खुली और वयस्क-उन्मुख बातचीत की अनुमति देगा दे सकता है। हालांकि यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा।
सुरक्षा सीमाओं में ढील, लेकिन नियंत्रण के साथ
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप के एक हाल के वर्जन में ऐसे संकेत मिले हैं कि कुछ भाषा और व्यवहार संबंधी प्रतिबंधों को सीमित रूप से ढीला किया जा सकता है। हालांकि यह बदलाव सभी के लिए खुद सक्रिय नहीं होगा। उपयोगकर्ता को स्वयं इस फीचर को ऑन करना होगा। वयस्क को बातचीत की इच्छा जतानी होगी।
READ MORE- Google 1 अरब डॉलर की निवेश से बना रहा 100 घंटे चलने वाली बैटरी..
18+ यूजर्स के लिए खास व्यवस्था
यह संभावित फीचर केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के उपयोगकर्ताओं तक सीमित रहेगा। बताया जा रहा है कि आयु सत्यापन के लिए एक उन्नत Age Verification System का उपयोग किया जा सकता है। यह कई संकेतों के आधार पर तय करेगी कि उपयोगकर्ता वयस्क है या नहीं। यदि सिस्टम को संदेह होगा कि यूजर नाबालिग है, तो उसे टीन सेफ्टी मोड में रखा जाएगा।
READ MORE- Hyperliquid पर टोकन लॉन्च आसान बनाने का नया प्रस्ताव
निजता और सहमति पर जोर
कंपनी के सीईओ Sam Altman पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसा कोई भी इरोटिका-आधारित फीचर डिफॉल्ट रूप से सक्रिय नहीं होगा। इसका मतलब है कि बिना यूजर की सहमति के चैटबॉट किसी भी प्रकार की वयस्क सामग्री वाली बातचीत शुरू नहीं करेगा। हालांकि अभी साफ नहीं है कि Naughty Chats कब आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा। लेकिन अगर यह फीचर आता है, तो यह AI चैटबॉट्स के उपयोग के दायरे को एक नए स्तर पर ले जा सकता है।
