Iran Rial Crash: ईरान इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। राजधानी तेहरान में इस हफ्ते बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, जिनकी मुख्य वजह देश की Rial का अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचना है। लगातार बढ़ती महंगाई, लोगों की बचत का खत्म होना और कमजोर आर्थिक नीतियों ने जनता का गुस्सा सड़कों पर ला दिया है। ईरान में Rial की ऐतिहासिक गिरावट के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। महंगाई, बैंकिंग संकट और Bitcoin जैसे विकल्पों पर बढ़ती चर्चा के बारे में जानें Rial की ऐतिहासिक गिरावट रिपोर्ट्स के अनुसार, जून के बाद से ईरानी Rial की खरीदने की ताकत 40% से ज्यादा घट चुकी है। इसी दौरान इजरायल के साथ हुए सीमित लेकिन तीखे सैन्य टकराव ने भी देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया। फिलहाल, स्थिति यह है कि 1 अमेरिकी डॉलर करीब 14 लाख Rial के बराबर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। Economic mismanagement — The story of the past, present, and future. Bitcoin is a new way for the
Hyper Foundation: Hyper Foundation ने आधिकारिक तौर पर 37.5 मिलियन HYPE टोकन को हमेशा के लिए बर्न किए जाने की घोषणा की है। यह फैसला stake weighted गवर्नेंस वोटिंग के बाद लिया गया हैं, जिसमें 85% प्रतिभागियों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। इन टोकन की कुल वैल्यू करीब 912 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ये सभी टोकन एक खास सिस्टम एड्रेस 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe पर रखे गए हैं। इस एड्रेस की सबसे अहम बात यह है कि इसका कोई प्राइवेट एड्रेस नहीं है। Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से बर्न कर दिया है, जानिए यह फैसला क्यों लिया गया, इससे सप्लाई, कीमत और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है। Assistance Fund से आए थे ये टोकन यह HYPE टोकन Assistance Fund में जमा हुए थे। यह फंड Hyperliquid के Layer-1 perpetual futures Blockchain पर स्पॉट ट्रेडिंग फीस का एक हिस्सा लेकर उसे HYPE टोकन में बदलता है। अब इन टोकन को इस बर्न जैसे एड्रेस पर भेज दिया गया है, जिससे बिना किसी फोर्क के इन्हें सर्कुलेशन से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। कम्युनिटी की प्रतिक्रिया इस फैसले के बाद कम्युनिटी से ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। X पर एक यूजर ने लिखा कि सप्लाई घटाने का यह कदम लंबे समय में टोकनॉमिक्स को मजबूत बनाएगा। हालांकि, कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इससे HLP सेफ्टी फंड पर दबाव बढ़ सकता है और गवर्नेंस वोटिंग में सेंट्रलाइजेशन का खतरा भी नजर आता है। HYPE in the Assistance Fund system address of 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe has
Justin Sun WLFI: क्रिप्टो इंडस्ट्री के बड़े नाम और TRON के संस्थापक जस्टिन सन एक विवाद में फंसे हुए हैं। यह विवाद World Liberty Financial नाम के DeFi प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसका संबंध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन सन के फ्रीज किए गए WLFI टोकनों की वैल्यू करीब 60 मिलियन डॉलर गिर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि WLFI के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल होने के बावजूद जस्टिन सन पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से ब्लैकलिस्टेड हैं और उनके टोकन अब भी लॉक हैं। WLFI टोकन फ्रीज होने के बाद जस्टिन सन की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जानिए कैसे ट्रंप से जुड़े इस क्रिप्टो प्रोजेक्ट में उनका करोड़ों डॉलर का निवेश फंसा हुआ है। कैसे हुई विवाद की शुरुआत यह पूरा मामला सितंबर में WLFI के टोकन जेनरेशन इवेंट के बाद शुरू हुआ है। 2 सितंबर को जस्टिन सन ने बताया था कि उन्होंने 200 मिलियन डॉलर के WLFI टोकन क्लेम किए हैं और उनके पास कुल 600 मिलियन टोकन मौजूद हैं। उस समय ब्लॉकचेन डेटा के अनुसार, उनकी कुल WLFI होल्डिंग्स की कीमत लगभग 900 मिलियन डॉलर थी। उस समय जस्टिन सन ने साफ कहा था कि वह टोकन बेचने वाले नहीं हैं और इस प्रोजेक्ट के लंबे समय तक सपोर्टर बने रहेंगे।’ Justin Sun is still blacklisted by WLFI in 3 months, his locked tokens dropped $60m in