X पर AI की एंट्री, अब खुद लिखेगा Community Notes

X पर AI की एंट्री, अब खुद लिखेगा Community Notes

6 mins read
108 views
February 8, 2026

X Community Notes:  Social media पर गलत जानकारी को रोकने की कोशिशें अब और तेज हो गई है। X Community Notes को और तेज और असरदार बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्लेटफॉर्म ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें Artificial Intelligence खुद Community Notes का पहला ड्राफ्ट लिखेगा। यूजर्स उसे रेट और सुधार सकेंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो सोशल मीडिया पर फैक्ट-चेकिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

Collaborative Notes फीचर के जरिए X अब AI से Community Notes लिखवा रहा है। जानिए यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा।

Community Notes तैयार की प्रक्रिया को तेज

अब तक Community Notes पूरी तरह मानव योगदानकर्ताओं पर निर्भर थे। जिससे कई बार नोट तैयार होने में समय लग जाता था। नए Collaborative Notes फीचर को अपनाकर इस प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी पोस्ट पर जरूरी संदर्भ और जानकारी जल्दी जोड़ी जा सके।

READ MORE- 2026 में नहीं आएंगे नए NVIDIA GPU? गेमर्स के लिए बड़ा झटका!

पहले भी हो चुका है AI का प्रयोग

बता दें कि X पहले भी इस दिशा में कदम उठा चुका है। पिछले साल कंपनी ने डेवलपर्स को AI आधारित नोट राइटर्स बनाने की अनुमति दी थी। उस प्रयोग के दौरान कुछ AI टूल्स ने बड़ी संख्या में नोट तैयार किए। कई को योगदानकर्ताओं ने उपयोगी भी माना है। इससे कंपनी को संकेत मिला कि AI इस सिस्टम में सहायक भूमिका निभा सकता है।

AI ड्राफ्ट तैयार करेगा, यूजर्स करेंगे सुधार

ऐसा नहीं है कि सारी जिम्मेदारी नए सिस्टम के जरिए एआई को ही दे दी गई है। कंपनी का कहना है कि जब कोई योगदानकर्ता किसी पोस्ट पर नोट जोड़ने का आग्रह करेगा, तो AI एक शुरुआती ड्राफ्ट तैयार करेगा। इसके बाद अन्य यूजर्स उस ड्राफ्ट को पढ़कर रेटिंग दे सकेंगे। बदलाव सुझा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर बना सकेंगे।

READ MORE- Teen Safety पर Meta घिरी, संसद तक पहुंचा मामला

समय के साथ अपडेट होंगे नोट

इस फीचर की खास बात यह है कि नोट स्थिर नहीं रहेंगे, बल्कि समय के साथ अपडेट होते रहेंगे। जैसे-जैसे नए सुझाव और रेटिंग मिलेंगी, सिस्टम उनका विश्लेषण कर तय करेगा कि नोट में बदलाव किया जाए या नहीं।  इससे जानकारी अधिक सटीक और उपयोगी बन सके। और Fake या गलत जानकारी को फौरन सुधार सकेंगे।

टेक जानकारों का क्या है कहना?

वहीं टेक जानकारों का कहना है कि AI और मानव योगदानकर्ताओं से मिलकर बना यह मॉडल सोशल मीडिया पर गलत जानकारी से निपटने का एक नया तरीका बन सकता है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में Community Notes पहले से ज्यादा तेज, व्यापक और भरोसेमंद हो सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अब whatsapp स्टेटस सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स संग शेयर होगा
Previous Story

अब whatsapp स्टेटस सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स संग शेयर होगा

Next Story

टेक दुनिया में नया धमाका! OpenAI ला सकती है AI-पावर्ड ईयरबड्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss