Sam Altman

सैम ऑल्टमैन ने मानी अपनी गलती, ChatGPT 4o में आई गड़बड़ी

4 mins read
1.8K views
April 29, 2025

Open AI के सबसे एडवांस्ड AI टूल GPT 4o में आई बड़ी खामी को लेकर कंपनी के CEO ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने यूजर्स से वादा किया है कि इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

ChatGPT 4o : OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में GPT-4o में आई एक बड़ी खामी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि नए अपडेट के बाद इस AI टूल में एक ग्लिच आ गया है, जिससे यह ठीक से काम नहीं कर रहा था। सैम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि इस खामी के कारण GPT-4o की पर्सनैलिटी बदल गई है।

सैम ऑल्टमैन ने मानी गलती

सैम ने यह भी बताया कि उनकी टीम इस समस्या को जल्दी ही ठीक करने पर काम कर रही है और उम्मीद है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने X पर किए गए पोस्ट में इस बदलाव के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि अगले कुछ दिनों में इसे ठीक कर लिया जाएगा।

ChatGPT का नया एडवांस मॉडल GPT-4o हाल ही में अपडेट के बाद कई यूजर्स के बीच चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों में यूजर्स ने X पर इस AI टूल में बदलाव को लेकर अपनी राय शेयर की है। कई यूजर्स ने इसे पहले से ज्यादा बदलते हुए पाया और कुछ ने इसे बहुत अच्छा भी बताया। सैम ऑल्टमैन ने इस बदलाव की पुष्टि कर बताया है कि हां, यह मॉडल बदल चुका है, लेकिन उनकी टीम इसे जल्द ही सुधारने पर काम कर रही है।

GPT 4o 

GPT-4o को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था और तब से यह AI टूल अपनी सटीकता और क्षमताओं के लिए चर्चा में है। OpenAI ने दावा किया था कि यह मॉडल पहले के मुकाबले 50% सस्ता है, और इसके पास GPT-4 Turbo से पांच गुना ज्यादा क्षमता है। यह टूल गणित के जटिल सवाल हल करने के साथ-साथ चेहरे के हाव-भाव को पहचानने और भाषाओं को ट्रांसलेट करने में भी सक्षम है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

google pay
Previous Story

UPI क्यों हो रहा फेल? वित्त मंत्री ने अधिकारियों से की पूछताछ

meta
Next Story

Apple लाया कैमरा वाला चश्मा और AirPods! जानें खासियत

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss