असली साड़ी पहन लो, फोटो और सुंदर आएगी... रतन टाटा के पूर्व मैनेजर ने उड़ाया मजाक

VIDEO: असली साड़ी पहन लो, फोटो और सुंदर आएगी… रतन टाटा के पूर्व मैनेजर ने उड़ाया मजाक

5 mins read
898 views
September 16, 2025

Shantanu Naidu Instagram: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। Instagram, WhatsApp और X पर लोग अपने सेल्फी को ग्लैमरस साड़ी लुक में बदल रहे हैं। यह सब Google के Gemini ऐप के Nano Banana फीचर की वजह से संभव हो रहा है। यह AI इमेज एडिटिंग टूल साधारण फोटो को बॉलीवुड स्टाइल पोर्ट्रेट में बदल देता है।

Instagram और WhatsApp पर छाया AI साड़ी ट्रेंड, जहां लोग अपनी तस्वीरों को ग्लैमरस पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं। रतन टाटा के साथ काम कर चुके शांतनु नायडू ने इस ट्रेंड पर मजेदार तंज कसा।

युवाओं में यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है लेकिन हर कोई इससे प्रभावित नहीं है। रतन टाटा के साथ काम कर चुके मिलेनियल मैनेजर शांतनु नायडू ने इस पर मजेदार अंदाज में सवाल उठाए हैं।

READ MORE: Reliance AGM 2025: Google के Sundar Pichai ने क्या कहा? देखें वीडियो

शांतनु नायडू का मजाकिया तंज

शांतनु ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में हंसते हुए कहा कि ‘तुम लोग इंडिया में हो। तुम्हारे कपबोर्ड में कम से कम 15 साड़ियां हैं। इतना लेजी हो गए कि AI से फोटो बनवानी पड़ रही है?’ उन्होंने मजाक में यह भी समझाया कि भारत में साड़ी आम परिधान है यह कोई शादी का गाउन नहीं है जो आसानी से हर किसी के पास न मिले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sock Talks (@socktalks.tv)


उनके मुताबिक जब असली साड़ी मौजूद है तो AI पर निर्भर होकर नकली फोटो बनाने का कोई तुक नहीं है। शंतनु ने कहा ओरिजिनल साड़ी में तुम और ज्यादा सुंदर दिखते हो। साड़ी पहनो और खुद फोटो क्लिक करो। इसके बाद उन्होंने इसे डॉग के उदाहरण से जोड़ते हुए कहा कि ‘अगर मेरे पास कुत्ता है, तो मैं AI से उसकी फोटो क्यों बनवाऊं? वो यहीं बैठा है, जाकर फोटो खिंचवा लो।‘

READ MORE: Google Pixel को मिला बड़ा तोहफ़ा: Android 16 QPR1 अपडेट में नए फीचर्स और ताज़ा डिज़ाइन

दर्शकों की प्रतिक्रिया

शांतनु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इसे देखा और मजेदार रिएक्शन दिए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा फाइनली किसी ने सच कहा और भाई ने सच बोल दिया। हालांकि, शांतनु ने बाद में कैप्शन में साफ किया कि यह सब मजाक में कहा गया था। उन्होंने लिखा मैं तो मस्ती में बोलता हूं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO
Previous Story

Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO

इजराइल ने फ्रीज किए 187 क्रिप्टो वॉलेट, 1.5 मिलियन जब्त
Next Story

इजराइल ने फ्रीज किए 187 क्रिप्टो वॉलेट, 1.5 मिलियन जब्त

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss