OpenAI के संभावित All in One ऐप में ChatGPT, ब्राउज़र और Codex को साथ लाने की तैयारी

अब एक ही ऐप में मिल सकते हैं ChatGPT, ब्राउज़र और Codex

7 mins read
9 views
March 20, 2026

OpenAI desktop app: एआई की रेस टेक कंपनियां कब क्या निर्णय ले लें। यह कहना अब बड़ा मुश्किल हो गया है। हर दिन कंपनी अपने रणनीति के तहत कुछ न कुछ नया करने की घोषणा कर रही है या फिर कुछ बदलाव। इसी खबर आ रही है कि  OpenAI अब अपने अलग-अलग डिजिटल टूल्स को एक जगह लाने की विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ChatGPT, ब्राउज़र और Codex जैसे टूल्स को मिलाकर एक यूनिफाइड डेस्कटॉप ऐप तैयार कर रही है। यानी यूज़र को अलग-अलग ऐप्स के बीच भटकना नहीं पड़ेगा।

बड़ा धमाका करने की तैयारी में है OpenAI…ChatGPT, ब्राउज़र और Codex को एक ही डेस्कटॉप ऐप में लाने पर चल रहा है विचार। जानिए यह सुपर ऐप के बारे में।

कंपनी का फोकस अब साफ होता दिख रहा है

रिपोर्ट की माने तो कंपनी को यह एहसास हुआ है कि ऐप्स और प्रोडक्ट्स में अपनी ऊर्जा बांटने के वजय अब कंपनी अपने संसाधनों को समेटकर एक बड़े और मजबूत प्रोडक्ट पर दाव लगाया जाए। फिलहाल, OpenAI अब एक्सपेरिमेंट से निकलकर थोड़ा ग्रोथ के चरण में पहुंच रही है।

Fidji Simo को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस नए डेस्कटॉप ऐप प्रोजेक्ट की कमान OpenAI की सीईओ ऑफ अपलीकेशन Fidji Simo को सौंपी गई है। उनके साथ कंपनी के President Greg Brockman भी जुड़े हुए हैं। इन सभी का प्रोजेक्ट से जुड़ने का मतलब है OpenAI कुछ खास करने जा रही है। सिमो प्रोडक्ट डेवलपमेंट के साथ- साथ मार्केटिंग रणनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

READ MORE- WhatsApp का यह नया अपडेट बदल देगा आपकी जिंदगी

Codex की बढ़ती अहमियत ने बदली सोच

रिपोर्ट्स में Codex का खास जिक्र किया गया है। जिससे कोड जनरेशन, ऑटोमेशन और हाई-प्रोडक्टिविटी टास्क अब कंपनी की प्राथमिकता बनती दिख रही है। Fidji Simo की प्रतिक्रिया भी यही इशारा करती है हुई दिखती है। OpenAI अब ऐसे फीचर्स पर निवेश बढ़ा सकता है, जिनका सीधा उपयोग डेवलपर्स, प्रोफेशनल्स और पावर यूज़र्स करते हैं।

READ MORE- Nvidia-AWS की बड़ी डील: AWS को 10 लाख GPU देगी Nvidia

यूजर्स के लिए सहुलियत की कोशिश

अगर नया डेस्कटॉप ऐप आता है, तो यूज़र को चैट, वेब एक्सेस और कोडिंग टूल्स एक ही जगह मिल सकते हैं। इससे काम का फ्लो बेहतर होगा। बार-बार ऐप बदलने की जरूरत कम होगी। साथ ही, कंपनी के लिए अपडेट देना, फीचर जोड़ना और क्वालिटी बनाए रखना भी आसान हो जाएगा।

एजेंटिक AI पर हो सकता है ध्यान

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि OpenAI इस यूनिफाइड ऐप में एजेंटिक AI क्षमताओं को प्रमुखता दे सकती है। इसका मतलब ऐसे AI सिस्टम से है जो सिर्फ जवाब न दें, बल्कि खुद टूल्स का इस्तेमाल करके काम भी पूरा करें। जैसे सॉफ्टवेयर लिखना, डेटा समझना, फाइल्स के साथ काम करना या कंप्यूटर पर कई स्टेप वाले टास्क संभालना। हालांकि OpenAI ने अभी इस ऐप को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है।

आगे निकल रही हैं जो AI को सीधे काम में बदल पा रही हैं। OpenAI का यह संभावित कदम उसी दिशा का हिस्सा माना जा सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Microsoft का नया AI Image Model लॉन्च, फोटो लगेगी रियल
Previous Story

Microsoft का नया AI Image Model लॉन्च, फोटो लगेगी रियल

दक्षिण कोरिया की नेशनल टैक्स सर्विस ने जब्त की गई क्रिप्टोकरेंसी
Next Story

अब प्राइवेट कंपनियां संभालेंगी दक्षिण कोरिया की जब्त क्रिप्टो

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss