AI रेस में सबसे आगे Nvidia, कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

AI रेस में सबसे आगे Nvidia, कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

7 mins read
5 views
February 26, 2026

Nvidia Earnings Record: Artificial Intelligence की तेज रफ्तार ने चिप उद्योग की तस्वीर बदलकर रख दी है। जिसका सबसे बड़ा लाभार्थी बनी है Nvidia। कंपनी ने अपनी ताज़ा तिमाही में ऐसे नतीजे पेश किए हैं, जो यह साबित करते हैं कि AI की रेस फिलहाल थमने वाली नहीं है। रिकॉर्ड स्तर की कमाई और जबरदस्त डिमांड ने Nvidia को AI टेक रेस का केंद्र बना दिया है।

AI टोकन की बढ़ती मांगडेटा सेंटर बूम और OpenAI निवेश की चर्चाNvidia के ताज़ा नतीजों की पूरी कहानी यहां पढ़ें।

तिमाही नतीजों में 73% की उछाल

यह मैं नही कह रहा उनके तिमाही के आंकड़े बता रहे हैं। कंपनी ने 68 बिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 73 प्रतिशत अधिक है। इनमें 62 अरब डॉलर सिर्फ डेटा सेंटर कारोबार से आए हैं। यानी AI मॉडल ट्रेनिंग और Cloud infrastructure के लिए GPU की मांग इतनी तेज है कि Nvidia का मुख्य इंजन अब डेटा सेंटर बन चुका है।

डेटा सेंटर बिजनेस का नया ब्रेकअप

कंपनी ने पहली बार अपने Data Center कारोबार को विस्तार से अलग-अलग हिस्सों में बांटा। जिनमें, कंप्यूट औऱ नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स शामिल थे। 51 अरब डॉलर कंप्यूट आए। 11 अरब डॉलर नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स से प्राप्त हुए। मतलब, इस ग्रोथ में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस ग्रोथ का अहम हिस्सा हैं। पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 215 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

READ MORE–  Vitalik और FG Nexus की ETH बिक्री से मार्केट में दबाव 

टोकन डिमांड पर CEO का बड़ा बयान

सीईओ Jensen Huang ने विश्लेषकों से बातचीत में AI टोकन की मांग को एक्सपोनेंशियल बताया है। उनका कहना था कि क्लाउड में छह साल पुराने GPU तक पूरी तरह इस्तेमाल हो रहे हैं। और उनकी कीमतें भी बढ़ रही हैं। यानी मौजूदा सप्लाई अभी भी मांग के आगे छोटी पड़ रही है।

Capex पर कंपनी का स्पष्ट रुख

Capex को लेकर उठ रहे सवालों पर भी हुआंग ने स्पष्ट रुख अपनाया। उनका कहना है कि AI युग में कंप्यूट ही राजस्व है। यानी जितना ज्यादा कंप्यूट, उतना ज्यादा टोकन और उतनी ही ज्यादा कमाई। AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया गया निवेश सीधे मुनाफे में बदल रहा है।

चीन बाजार पर अनिश्चितता बरकरार

अमेरिकी सरकार से चीन पर लगे प्रतिबंधों में ढील के बावजूद Nvidia को चीन में H200 चिप्स से अब तक कोई राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है। इस बीच चीन की घरेलू कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जो Nvidia के लिए यह संकेत है कि भविष्य की प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो सकती है।

READ MORE–  US कोर्ट ने xAI का OpenAI पर केस किया खारिज 

OpenAI निवेश पर सस्पेंस

OpenAI निवेश पर हुआंग ने कहा कि साझेदारी समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। लेकिन नियामकीय दस्तावेजों में यह भी साफ किया गया है कि इस डील की कोई गारंटी नहीं है। कंपनी पहले से Anthropic, Meta और xAI जैसी संस्थाओं के साथ काम कर रही है।
Nvidia के नतीजे AI-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है। सवाल अब यह नहीं कि AI कितना बड़ा होगा, बल्कि यह है कि इस दौड़ में अगला बड़ा मोड़ कब आएगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी
Previous Story

ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी

DeepSeek ने Huawei को दी बढ़त, अमेरिकी चिप दिग्गज रह गए पीछे
Next Story

DeepSeek ने Huawei को दी बढ़त, अमेरिकी चिप दिग्गज रह गए पीछे

Latest from Artificial Intelligence