Microsoft का नया AI टूल लॉन्च, FREE में बनांए वीडियो

Microsoft का नया AI टूल लॉन्च, FREE में बनांए वीडियो

6 mins read
953 views
June 4, 2025

Bing Video Creator एक आसान, मजेदार और मुफ्त टूल है, जिससे कोई भी व्यक्ति सिर्फ टेक्स्ट लिखकर शानदार AI वीडियो बना सकता है।

Bing Video Creator : अब आप बिना किसी महंगे कैमरे, एडिटिंग सॉफ्टवेयर या वीडियो बनाने की स्किल के भी खुद का वीडियो बना सकते हैं। कैसे? Microsoft ने एक नया AI टूल Bing Video Creator लॉन्च किया है। इस टूल की मदद से आप सिर्फ कुछ शब्द लिखकर 5 सेकंड का वीडियो बना सकते हैं।

यह टूल OpenAI के Sora मॉडल पर आधारित है, जो टेक्स्ट को वीडियो में बदलने वाली एक बेहद एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है। इससे पहले Microsoft ने Bing Image Creator लॉन्च किया था, जो सिर्फ लिखे हुए शब्दों से फोटो बनाता था। अब उसी की तरह यह नया टूल वीडियो बना रहा है।

Bing Video Creator क्या कर सकता है?

  • यह टूल अभी 5 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो बनाता है।
  • इसका इस्तेमाल बिलकुल फ्री में किया जा सकता है।
  • फिलहाल, यह केवल Bing मोबाइल ऐप (iOS और Android दोनों पर) में उपलब्ध है।
  • Microsoft जल्द ही इसका डेस्कटॉप वर्जन भी लॉन्च करने वाला है। इसमें कोई एडिटिंग या टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं है। सिर्फ आपको लिखना है कि आप क्या देखना चाहते हैं।

इस टूल का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Bing ऐप डाउनलोड करें (iPhone या Android पर)।
  • ऐप खोलें और नीचे दिए गए Menu में से Video Creator पर टैप करें। या फिर सर्च बार में लिखें Create a video of…
  • उसके बाद Bing AI आपके डिस्क्रिप्शन के हिसाब से वीडियो बनाना शुरू कर देगा।
  • कुछ ही सेकंड में आपके सामने एक छोटा वीडियो तैयार होगा।

वीडियो बनाने के कुछ खास पॉइंट्स

आपके द्वारा लिखा गया  डिस्क्रिप्शन जितना ज्यादा डिटेल में होगा, वीडियो उतना अच्छा और सटीक बनेगा। अभी वीडियो सिर्फ वर्टिकल फॉर्मेट में बनते हैं, जो मोबाइल स्क्रीन के लिए सही होता है। भविष्य में Microsoft हॉरिजॉन्टल फॉर्मेट (16:9) का विकल्प भी जोड़ेगा। एक बार में अधिकतम तीन वीडियो बनाए जा सकते हैं। आपके बनाए गए वीडियो 90 दिनों तक सेव रहेंगे। आप इन वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं या किसी को लिंक भेजकर शेयर भी कर सकते हैं।

यह टूल क्यों खास है?

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बनाने की होड़ लगी है, लेकिन हर किसी के पास न तो कैमरा होता है, न एडिटिंग का ज्ञान। Bing Video Creator ऐसे ही लोगों के लिए बना है। इसकी मदद से कोई भी अपनी सोच या कहानी को वीडियो में बदल सकता है वो भी कुछ ही सेकंड में।

चाहे आपको बच्चों के लिए कोई फनी वीडियो बनाना हो, सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करनी हो या फिर किसी खास मौके पर कुछ यूनिक बनाना हो, यह टूल हर सिचुएशन में काम आ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI धीर-धीरे लोगों को बना रहा 'गरीब', छीन रहा सबकी नौकरियां
Previous Story

AI धीर-धीरे लोगों को बना रहा ‘गरीब’, छीन रहा सबकी नौकरियां

WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?
Next Story

WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss