ChatGPT feature

ChatGPT से कैसे कलरफुल बनाएं पुरानी फोटो? जानें Step By Step

6 mins read
2.4K views
April 23, 2025

ChatGPT एक AI -आधारित टूल है, जो यूजर्स के साथ नेचुरल लैंग्वेज में बातचीत करने, प्रश्नों का उत्तर देने और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को कलरफुल करने जैसे कई काम करने में मदद करेगा।

ChatGPT : अगर आपके पास भी कोई पुरानी और ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज है, जिसे आप कलरफुल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह काम बेहद आसान हो जाएगा। इन फोटो को आप ChatGPT की हेल्प से मिनटों में कलर पिक्चर में बदल सकते हैं। इस फीचर का सबसे अच्छा हिस्सा ये है कि आपको किसी टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं पड़ती। बस फोटो अपलोड कीजिए और कुछ ही पलों में आपकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर एक रंगीन याद बन जाती है।

पुरानी फोटो को रंगीन कैसे बनाएं?

  • Step 1: ChatGPT की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप ChatGPT का ऐसा वर्जन यूज करें, जिसमें इमेज अपलोड करने की सुविधा हो।
  • Step 2: जिन फोटो को कलरफुल बनाना है उसे ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को अपलोड करें।
  • Step 3: ChatGPT से कहें ‘इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को नेचुरल कलर वर्जन में बदलें, जो असली कलर फोटो की तरह दिखे।’

इसमें आप कुछ और इन्फोर्मेशन जोड़ सकते हैं जैसे कि:

  • 1970 में मेरे पैरेंट्स की शादी की फोटो है, रंगों को प्राकृतिक रखें।
  • स्किन, आंख और कपड़ों के रंग असली जैसे होने चाहिए।
  • समय के अनुसार, रंग और रोशनी का चयन चुनें।
  • फोटो का डिटेल बरकरार रहना चाहिए और लुक ऑथेंटिक होना चाहिए।
  • Step 4: सेकंडों में ChatGPT फोटो को प्रोसेस करेगा और रंगीन वर्जन देगा।
  • Step 5: अगर आपको फोटो पसंद आए, तो उसे डाउनलोड करें और अपने परिवार के साथ शेयर करें।

हर फोटो का नतीजा थोड़ा अलग हो सकता है

आपकी फोटो पर निर्भर करता है कि वह कितनी पुरानी है।  उसमें रोशनी कैसी है और चेहरा कितना साफ दिखाई दे रहा है। कभी-कभी कलरिंग में थोड़ा बहुत गड़बड़ भी दिख सकती है, लेकिन फिर भी ये एक्सपीरियंस नया और काफी दिलचस्प होता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह प्रोसेस फोटो की मरम्मत नहीं करती, सिर्फ उसमें कलर ऐड करती है।

क्या है ChatGPT?

ChatGPT AI पर आधारित स्मार्ट चैटबॉट है, जिसे OpenAI ने बनाया है। यह इंसानों की तरह आपसे बातचीत कर सकता है, आपके सवालों का जवाब दे सकत है। इसके अलावा इससे आप लेख लिखवा सकते हैं, ट्रांसलेट करवा सकते हैं या फिर किसी टॉपिक पर इन्फॉर्मेशन ले सकते हैं। ये टूल खासतौर पर टेक्स्ट के जरिए काम करता है। आजकल इसे पढ़ाई, काम, क्रिएटिव लेख, प्रोजेक्ट आइडियाज और पुरानी फोटो को रंगीन करने जैसे कामों में भी यूज किया जा रहा है। अगर आपने अब तक इसका यूज नहीं किया है, तो एक बार जरूर आजमाइए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Android
Previous Story

Meta का नया फीचर लॉन्च, अब चुटकियों में होगी वीडियो एडिट

Elon Musk के हाथ में दिखा यह स्मार्टफोन क्यों कर रहा ट्रेंड?
Next Story

Elon Musk के हाथ में दिखा यह स्मार्टफोन क्यों कर रहा ट्रेंड?

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss