AI Impact Summit 2026: भारत में होने वाला India AI Impact Summit 2026 इस बार खास चर्चा में है। इसकी वजह इसमें शामिल होने वाला अब तक का सबसे बड़ा अमेरिकी उद्योग प्रतिनिधिमंडल है। यह कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों का आना भारत-अमेरिका के बीच AI सहयोग को नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।
India AI Impact Summit 2026 में 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां हिस्सा लेंगी। नई दिल्ली में होने वाला यह बड़ा टेक इवेंट भारत और अमेरिका के बीच AI सहयोग, जिम्मेदार AI और ग्लोबल टेक लीडर्स की भागीदारी पर केंद्रित रहेगा।
अमेरिका से आएगा बड़ा टेक प्रतिनिधिमंडल
इस बड़े प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई US-India Strategic Partnership Forum करेगा। संगठन ने बताया है कि वह 100 से अधिक अमेरिकी कंपनियों और 120 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों को भारत लेकर आएगा। इसमें टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और एडवांस सर्विसेज सेक्टर की कंपनियां शामिल होंगी।
USISPF ने समिट से पहले एक नया Board AI Task Force भी बनाया है। इसकी कमान जॉन चैंबर्स के हाथ में होगी। इस टास्क फोर्स का मकसद भारत और अमेरिका में AI इकोसिस्टम को मजबूत करना, बड़े स्तर पर AI लागू करना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जॉन चैंबर्स ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र का सहयोग मिलकर AI को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा सकता है, जिससे दोनों देशों के लगभग दो अरब लोगों को फायदा हो सकता है।
READ MORE: India AI Summit 2026 से पहले सरकार ने लॉन्च किए 3 ग्लोबल चैलेंज, जीतने पर मिलेगा गिफ्ट
‘People, Planet, Progress’ होगी मुख्य थीम
इस समिट की थीम People, Planet, Progress रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस मंच पर सिर्फ AI रिसर्च की बात नहीं होगी, बल्कि यह चर्चा होगी कि AI को असली जिंदगी में कैसे सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से लागू किया जाए। यानी ध्यान अब केवल नई तकनीक बनाने पर नहीं, बल्कि उसे लोगों, समाज और पर्यावरण के हित में इस्तेमाल करने पर रहेगा।
बड़े ग्लोबल लीडर्स की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में कई बड़े उद्योग और टेक दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। संभावित नामों में Microsoft के ब्रैड स्मिथ, General Catalyst के हेमंत तनेजा, Ericsson के बोर्ये एकहोम, बिपुल सिन्हा, डेनिस डिग्नम, उमेश सचदेव और राज कोनेरू शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल की सह-अध्यक्षता शांतनु नारायण और राज सुब्रमण्यम करेंगे। यह दिखाता है कि वैश्विक बिजनेस जगत इस पहल को गंभीरता से देख रहा है।
READ MORE: भारत के लिए Google की AI रणनीति: इन पर रहेगा फोकस
AI पर खास सत्र और वैश्विक भागीदारी
USISPF एक बड़ा सत्र आयोजित करेगा जिसका शीर्षक होगा Scaling Trusted AI for 8 Billion से ज्यादा। इसके अलावा 18 फरवरी को नई दिल्ली के द लीला पैलेस में एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक कल्याण में AI के उपयोग पर चर्चा होगी। समिट में सुंदर पिचाई, जेनसन हुआंग, डेमिस हसाबिस और सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक AI नेताओं के आने की संभावना है। भारतीय उद्योग जगत से मुकेश अंबानी और नंदन नीलेकणी के शामिल होने की भी उम्मीद है।
