Grok का दमदार अपडेट! अब AI से बात करते ही काम होगा पूरा

Grok का दमदार अपडेट! अब AI से बात करते ही काम होगा पूरा

4 mins read
2.1K views
June 26, 2025

Grok अब तेजी से AI मार्केट में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। xAI ने अपने चैटबॉट Grok में बेहद काम के फीचर पर काम शुरू कर दिया है।

Grok AI File Feature: एलन मस्क की कंपनी ने Grok में बहुत काम के फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल, xAI अब Grok में ऐसा फीचर जोड़ने जा रही है, जिससे यूजर फाइलें अपलोड करके उसमें बदलाव कर सकेंगे। यानी की अगर आपने कोई स्प्रेडशीट बनाई है और उसमें कुछ एडिट करना है, तो आप बस Grok से बात करिए और वो आपके कहे अनुसार बदलाव कर देगा।

स्वतंत्र ऐप रिसर्चर Nima Owji ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें Grok का साइड पैनल स्प्रेडशीट के साथ नजर आ रहा है। यह पैनल यूजर को चैट के जरिए फाइल कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

वॉयस कमांड से भी होगा कंट्रोल

Owji के मुताबिक, xAI इस फीचर को वॉयस कमांड के साथ भी जोड़ने की तैयारी में है। यानी आप बोलकर भी Grok को बता सकेंगे कि क्या बदलाव करना है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो बार-बार टाइप नहीं करना चाहते या टेक्नोलॉजी इन्फोर्मेशन कम रखते हैं।

किन फाइलों को मिलेगा सपोर्ट?

फिलहाल, रिपोर्ट में सिर्फ स्प्रेडशीट सपोर्ट की बात की गई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में Word डॉक्यूमेंट, PDF और प्रेजेंटेशन जैसी फाइलों में भी Grok से एडिटिंग पॉसिबल हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रतियोगिता में क्यों जरूरी है यह फीचर?

ChatGPT, Gemini और Copilot जैसे चैटबॉट्स के काफी बाद Grok को नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया था, जिसकी वजह से xAI को तेजी से नए फीचर्स जोड़ने पड़ रहे हैं, ताकि वह इस कॉम्पिटिशन में टिक सके। इस साल अप्रैल में Grok में कंप्यूटर विजन, ऑडियो सपोर्ट और वेब सर्च जैसे फीचर्स जोड़े गए थे। अब फाइल एडिटिंग की सुविधा के साथ Grok और ज्यादा यूजफुल बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Hindi News
Previous Story

WhatsApp का नया AI फीचर लॉन्च, पढ़ेगा आपके छोड़े हुए मैसेज

बिना पैसे खर्च किए Free में देखें Panchayat Season 4
Next Story

बिना पैसे खर्च किए Free में देखें Panchayat Season 4

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss